लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल:घर के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं ममता बनर्जी की भतीजी; आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस – Tmc Supremo Mamata Banerjee Niece Found Hanging In Her Room Suspected Suicide Police Investigating

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख व पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 28 वर्षीय भतीजी बृष्टि मुखर्जी मंगलवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में अपने आवास पर फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस के मुताबिक, उनका शव रामपुरहाट इलाके के कुसुम्बा गांव स्थित घर की दूसरी मंजिल के एक कमरे से मंगलवार दोपहर बरामद किया गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मौत के पीछे की परिस्थितियों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य कानूनी और प्रक्रियात्मक जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

कई वर्षों से अवसाद का चल रहा था इलाज

परिवार के सदस्यों के अनुसार, बृष्टि मुखर्जी पिछले कुछ वर्षों से अवसाद से जूझ रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। परिवार ने बताया कि वह इस दौरान चिकित्सकीय उपचार ले रही थीं।

सरकारी स्कूलों में भर्ती रद्द होने के बाद गई थी नौकरी

परिजनों के मुताबिक, कथित भ्रष्टाचार के मामले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में हुई भर्तियों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के आदेश के बाद बृष्टि मुखर्जी की नौकरी चली गई थी। परिवार के अनुसार, नौकरी जाने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान थीं।

ये भी पढ़ें: 1 सितंबर 2026: रसोई, हवाई सफर और बैंकिंग से जुड़े 10 बड़े नियम बदल रहे, क्या जेब पर पड़ने वाला है चौतरफा भार?

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य प्रक्रियात्मक जांच के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारण और उससे जुड़ी परिस्थितियों की पुष्टि हो सकेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पाकिस्तान टीम में हाहाकार:मिस्बाह उल हक ने चयनकर्ता पद से दिया इस्तीफा, क्या पीसीबी का फैसला नहीं आया रास? – Misbah-ul-haq Offered His Resignation From The Pakistan Men’s National Selection Committee Amid Test Shake-up

स्वाइन फ्लू:दिल्ली में एच1एन1 के मामले 3000 पार, डॉक्टर बोले- कोरोना जैसी टेंशन तो कोरोना जैसे उपाय भी जरूरी – Delhi H1n1 Cases Latest News Update Why Corona Like Precautions Is Required To Break The Chain

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए टीम घोषित:हैंड्सकॉम्ब-कोंस्टास को मौका; कप्तान के नाम का क्यों नहीं हुआ एलान? – Australia A Team Announced For India Tour, Matches Full Schedule And Dates And Full Team See Here

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 25 Know Total Earning Of Film That Based On Neem Karoli Baba – Entertainment News: Amar Ujala

हल्द्वानी जनसभा शुद्धिकरण विवाद:सचिवालय कूच के दौरान बैरिकेडिंग पर चढ़े गोदियाल; हरक सिंह की बिगड़ी तबीयत – Congress Protest In Dehradun Haldwani Controversy Ganesh Godiyal Leads Secretariat March Harak Singh Falls Ill

बिहार का मौसम:पटना, भागलपुर समेत कई जिलों बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए कहां-कितनी बारिश हुई? – Bihar Weather Alert Issued For Rain And Lightning In Several Districts Including Patna And Bhagalpur Rainfall

Leave a Comment