Petrol Diesel Price Today List: आम आदमी की जेब तो जैसे फटती ही जा रही है. आज सुबह- सुबह एक बार फिर पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ गए. 10 दिनों में ये चौथी बार है, जब पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़े हैं. इसी के साथ प्रीमियम ईंधन भी महंगे हो गए हैं और अब मंजर कुछ ऐसा है कि सड़क पर गाड़ी निकालना मुश्किल हो गया है. देशभर में कीमत बढ़ी है ये तो सभी जान चुके हैं लेकिन आपके अपने शहर में पेट्रोल और डीजल किस दाम पर बिक रहा है, ये आप यहां से जान सकते हैं.
नोएडा
नोएडा में पेट्रोल की कीमत 102 रुपये 12 पैसे और डीजल का दाम बढ़कर 95 रुपये 56 पैसे हो गया है. यहां XP95 11 रुपये 68 पैसे और XG 101 रुपये 17 पैसे का बिक रहा है.
मुंबई
मुंबई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर आज 111 रुपये 21 पैसे हो गए. कल यानी 24 मई को इसकी कीमत 108 रुपये 45 पैसे थे. वहां सबसे सस्ता रेट 103 रहा है और वो भी 6 मई के दिन.
गुवाहाटी
असम के गुवाहाटी में पेट्रोल का दाम 112 रुपये 69 पैसे हो चुका है. वहीं डीजल का रेट यहां 97 रुपये 78 पैसे है. वहीं, प्रीमियम ईंधन XP95 की कीमत 121 रुपये 97 पैसे और XG की कीमत 103 रुपये 23 पैसे है.
गांधीनगर
गुजरात के गांधीनगर में पेट्रोल आज बढ़कर 102 रुपये 1 पैसे हुआ तो वहीं डीजल का दाम 98 रुपये 13 पैसे रहा. यहां XP95 की कीमत 110 रुपये 57 पैसे और XG का रेट 103 रुपये 37 पैसे हुआ है.
पटना
बिहार के पटना में पेट्रोल 25 मई की सुबह पेट्रोल 113 रुपये 37 पैसे का हो गया और डीजल भी बढ़कर 99 रुपये 36 पैसे पर आ पहुंचा. यहां XP95 की कीमत 122 रुपये 25 पैसे हुई है.
जयपुर
राजस्थान के जयपुर की बात करें तो यहां डीजल 97 रुपया 78 पैसा हो चुका है और पेट्रोल 112 रुपये 69 पैसे का बिक रहा है. वहीं प्रीमियम ईंधन का रेट देखें तो XP95 का रेट 121 रुपये 97 पैसे और XG 103 रुपये 23 पैसै हो गया है.
