लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

होर्मुज के पास अमेरिका का बड़ा हमला:ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम को बनाया निशाना; तेहरान ने कुवैत पर दागे ड्रोन – West Asia Crisis: Us Strikes Iranian Missile, Air Defence Systems Near Strait Of Hormuz

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट (एक्सियोस) के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी मिसाइल और हवाई रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाते हुए सिलसिलेवार हवाई हमले किए हैं। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से दी गई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इन हमलों में ईरान की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (आईआरजीसी) द्वारा संचालित छोटी और तेज रफ्तार नौकाओं को भी निशाना बनाया गया है। यह कार्रवाई जलमार्ग के आस-पास कई अलग-अलग ठिकानों पर की गई।

यह भी पढ़ें- ‘होर्मुज पर ईरान का नियंत्रण नहीं’: US सेना ने तेहरान का दावा किया खारिज, कहा- जहाजों की आवाजाही निर्बाध जारी

ईरान के बंदर अब्बास के पास जोरदार धमाके

ईरान की ‘फार्स’ समाचार एजेंसी के अनुसार, रविवार को ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास के पूर्व में और पास के तटीय इलाके केशम में कई जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। शुरुआती तौर पर इन धमाकों की असल वजह साफ नहीं हो पाई थी, और रिपोर्ट सामने आने तक ईरानी अधिकारियों की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया था।

कुवैत के सीमा केंद्रों और तेल प्लेटफॉर्म पर भी हमला

इस बीच, एक और बड़ी घटना में कुवैत ने दावा किया है कि उसके तीन सीमा केंद्रों और समुद्र में स्थित एक तेल ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म पर हमला हुआ है। इन हमलों में संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है।


  • जमीनी केंद्रों पर हमला: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि देश के तीन उत्तरी जमीनी सीमा केंद्रों को एक आपराधिक हमले में निशाना बनाया गया।

  • ड्रोन से तेल प्लेटफॉर्म को बनाया निशाना: मंत्रालय ने आगे बताया कि कुवैत के समुद्री क्षेत्र में ‘कुवैत ऑयल कंपनी’ द्वारा संचालित एक तेल ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म पर ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले में वहां काम करने वाला एक कर्मचारी घायल हो गया है।

अमेरिका का दावा और ईरान का पलटवार

इससे पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला है और वहां से जहाजों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक आधिकारिक बयान में सेंटकॉम ने कहा, ‘होर्मुज जलडमरूमध्य उन सभी जहाजों के लिए खुला है जो कानूनी रूप से इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से गुजरना चाहते हैं। ईरान की अकारण आक्रामकता, उत्पीड़न, धमकियों और मनमाने बयानों के बावजूद, अमेरिकी सेना नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए तैनात और पूरी तरह तैयार है। ईरान का इस जलडमरूमध्य पर कोई नियंत्रण नहीं है। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है’। 

यह भी पढ़ें- लॉरेंस के प्रत्यर्पण की तैयारी में अमेरिका: सात समंदर पार भी फैला बिश्नोई का साम्राज्य, अब किस केस में फंसा?

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के दावे को ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान ने दो- टूक कहा है कि यह रणनीतिक रास्ता फिलहाल बंद है और इस पर उसका पूरा नियंत्रण है। ईरान की आधिकारिक समुद्री संस्था ‘पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी’ (पीजीएसए) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अमेरिकी दावों को खारिज किया। पीजीएसए ने सभी को सूचित करते हुए कहा, ‘क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य बलों की हालिया अवैध गतिविधियों के कारण, फिलहाल होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरना संभव नहीं है’।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चलती बस में दुष्कर्म:वारदात की इनसाइड स्टोरी सामने आई, पीड़िता बोली- गाड़ी में चढ़ते ही कंडक्टर बन गया था हैव – Misdeed On Moving Bus Inside Story Of Incident

1 सितंबर 2026:रसोई, हवाई सफर और बैंकिंग से जुड़े 10 बड़े नियम बदल रहे, क्या जेब पर पड़ने वाला है चौतरफा भार? – 10 New Rules from September 1: From Kitchen Budgets To Air Travel And Banking, Know The Impact On Common Man

जम्मू:कठुआ में पाकिस्तानी मोबाइल नंबर वाली रिंग के साथ पकड़ा गया कबूतर, पड़ताल में जुटीं जांच एजेंसियां – Pigeon Caught In Kathua With A Ring Bearing A Pakistani Mobile Number

कौशांबी धमाका:पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू हादसे से दुखी, पीड़ित परिजनों से संवेदना; आर्थिक मदद का एलान – Pm Modi Expresses Grief Over Loss Of Lives In Firecracker Factory Explosion In Up

क्या लियोनल मेसी ने विश्व कप फाइनल के दो दिन बाद ही लिख दिया था संन्यास का खत, फिर क्यों दुनिया से छिपाकर रखा? – Argentina’s Star Footballer Lionel Messi Full Statement Retires From International Football

नोएडा-दिल्ली दुष्कर्म:आरोपी की मां ने कहा- मेरा बेटा निर्दोष, उसे फंसाया गया; ‘उन लोगों’ की तरफ किया इशारा – Noida-delhi Misdeed Case: Mother Says My Son Is Innocent, He Has Been Framed

Leave a Comment