लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नोएडा-दिल्ली दुष्कर्म:आरोपी की मां ने कहा- मेरा बेटा निर्दोष, उसे फंसाया गया; ‘उन लोगों’ की तरफ किया इशारा – Noida-delhi Misdeed Case: Mother Says My Son Is Innocent, He Has Been Framed

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

स्लीपर बस में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार बस ड्राइवर कुलदीप की मां का कहना है कि मेरा बेटा पूरी तरह बेगुनाह है। उसे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। दो महीने पहले मेरे पति की हत्या कर दी गई थी। मुझे शक है कि उन्हीं लोगों ने इसे फंसाया है। मैं सरकार से हाथ जोड़कर अपील करती हूं मेरे बेटे को बेगुनाह घोषित करें। उसका परिवार है, जिसमें बहुत छोटे बच्चे हैं। हम गरीब लोग हैं… अगर हमारे पास पहुंचने के साधन होते, तो हम दिल्ली जाते।

मामला 4 अगस्त का बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के परी चौक से नोएडा सेक्टर-63 जाने के लिए स्लीपर बस में सवार हुई 17 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ चालक और कंडक्टर के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ  है। पीड़िता के बयान के आधार पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि वारदात नोएडा में हुई। घटना के बाद आरोपी छात्रा को दिल्ली में कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में रिंग रोड के किनारे उतारकर फरार हो गए। पीड़िता के थाने पहुंचने पर पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों के तहत सीमा विवाद में उलझे बिना मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। आरोपी कानपुर देहात के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पीड़िता खुद पहुंची थी थाने

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट के मुताबिक, चार अगस्त की रात करीब 17 साल की लड़की कश्मीरी गेट थाने पहुंची। उसने बताया कि परी चौक से सेक्टर-63 जाने के दौरान स्लीपर बस में चालक और कंडक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्काल उसका मेडिकल कराया और बयान के आधार पर मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कुछ ही घंटों में बस की पहचान कर उसे वजीराबाद की पार्किंग से जब्त कर लिया गया। चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप को तिमारपुर से गिरफ्तार किया गया।

कंडक्टर ने हैवानियत की शुरुआत

पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से मैनपुरी की रहने वाली है। वह मां की डांट से नाराज होकर बिना किसी को बताए नोएडा सेक्टर-63 जाने के लिए घर से निकली थी। भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण वह परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान उसने वहां से गुजर रही एक खाली बस को रोककर सेक्टर-63 जाने के बारे में पूछा। कंडक्टर ने वहां जाने की बात कही तो वह बस में बैठ गई। पीड़िता का आरोप है कि बस में बैठने के कुछ देर बाद कंडक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इसके बाद चालक और कंडक्टर ने चलती बस में उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी उसे कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में रिंग रोड के किनारे उतारकर बस लेकर फरार हो गए।

पत्नी बोली फंसाया गया

स्लीपर बस में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी बस ड्राइवर कुलदीप की पत्नी का कहना है कि करीब दो-तीन महीने पहले मेरे ससुर की हत्या हो गई थी, इसलिए वह एक महीने तक यहीं रहे थे। उसके बाद, उन्होंने दस-पंद्रह दिन गाड़ी चलाई और फिर घर पर रहे। वह घर पर एक हफ्ता बिताने के बाद कुछ दिन पहले ही काम पर निकले थे। वह सोमवार को गए थे और घटना मंगलवार को हुई… मुझे आज सुबह ही पता चला… वह दस-पंद्रह साल से गाड़ी चला रहे हैं… हमारे बच्चे बड़े हो गए हैं… कभी कोई परेशानी नहीं हुई। वह घर पर भी शांति से रहते हैं… उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है… सरकार से मेरी यही मांग है: हमारे बच्चे बड़े हैं, एक सोलह साल की बेटी और ग्यारह साल का बेटा है। वह ऐसा कुछ गलत नहीं करेंगे… जब भी वह काम के सिलसिले में दिल्ली में होते हैं, तो हमेशा दिन में दो-तीन बार फोन करते हैं। 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कौशांबी धमाका:पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू हादसे से दुखी, पीड़ित परिजनों से संवेदना; आर्थिक मदद का एलान – Pm Modi Expresses Grief Over Loss Of Lives In Firecracker Factory Explosion In Up

क्या लियोनल मेसी ने विश्व कप फाइनल के दो दिन बाद ही लिख दिया था संन्यास का खत, फिर क्यों दुनिया से छिपाकर रखा? – Argentina’s Star Footballer Lionel Messi Full Statement Retires From International Football

यूपी:राहुल गांधी पर हुई Fir भड़के अखिलेश यादव, कहा- भाजपा की दलित विरोधी सोच के चलते हुआ ये एक्शन – Up: Akhilesh Yadav Furious Over Fir Filed Against Rahul Gandhi, Says Action Taken Due To Anti-dalit Thinking

केपीएससी भर्ती विवाद:’सबूत मिले तो राजनीति छोड़ दूंगा’; कुमारस्वामी के आरोपों पर क्या बोले प्रियांक खरगे? – Karnataka Minister Priyank Kharge Offers To Quit Politics If Role In Kpsc ‘irregularities’ Proved

ऑनर किलिंग:बॉयकट हेयर और बाहर नौकरी करने से नाराज पिता ने बेटी का गला दबाकर मार डाला, चाचा भी बना आरोपी – Mp Dabra Honor Killing Father Uncle Chacha Accused Of Killing 21 Year Old Daughter Over Boycut Hair Job

अन्नू कपूर का विवादित बयान:रणबीर और रणवीर पर क्या बोल गए अन्नू कपूर? यूजर्स बोले- आप कौन हो पहले ये बताओ? – Annu Kapoor Says He Doesnt Know Ranbir Kapoor Ranveer Singh Or Sidharth Malhotra Video Goes Viral

Leave a Comment