लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कौशांबी धमाका:पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू हादसे से दुखी, पीड़ित परिजनों से संवेदना; आर्थिक मदद का एलान – Pm Modi Expresses Grief Over Loss Of Lives In Firecracker Factory Explosion In Up

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने कौशांबी पटाखा फैक्टरी में हुए धामके में मारे गए लोगों को लेकर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों से संवेदना जताई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में लोगों की मौत पर दुख जताया और हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने का एलान किया।

कल दोपहर कौशांबी जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ, जिससे फैक्टरी की इमारत और छह अन्य घर तबाह हो गए। इस हादसे में आठ बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्टरी हुए हादसे में लोगों की मौत से बहुत दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायल लोग जल्द ठीक हों। 

उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने का भी एलान किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दुखी, संवेदना 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में एक पटाखा फैक्टरी में हुए जबरदस्त धमाके में लोगों की मौत बेहद दुखद हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर उत्तर प्रदेश के कौशांबी ज़िले में एक पटाखा फैक्ट्री की इमारत और छह अन्य घरों के ज़बरदस्त धमाके में नष्ट हो जाने से आठ बच्चों समेत ग्यारह लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। फैक्ट्री का लाइसेंस 2024 में रद्द कर दिया गया था।

राष्ट्रपति ने X पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।

मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका थी और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF), पुलिस, फायर ब्रिगेड और वायु सेना के जवान मौके पर मौजूद थे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

1 सितंबर 2026:रसोई, हवाई सफर और बैंकिंग से जुड़े 10 बड़े नियम बदल रहे, क्या जेब पर पड़ने वाला है चौतरफा भार? – 10 New Rules from September 1: From Kitchen Budgets To Air Travel And Banking, Know The Impact On Common Man

जम्मू:कठुआ में पाकिस्तानी मोबाइल नंबर वाली रिंग के साथ पकड़ा गया कबूतर, पड़ताल में जुटीं जांच एजेंसियां – Pigeon Caught In Kathua With A Ring Bearing A Pakistani Mobile Number

क्या लियोनल मेसी ने विश्व कप फाइनल के दो दिन बाद ही लिख दिया था संन्यास का खत, फिर क्यों दुनिया से छिपाकर रखा? – Argentina’s Star Footballer Lionel Messi Full Statement Retires From International Football

नोएडा-दिल्ली दुष्कर्म:आरोपी की मां ने कहा- मेरा बेटा निर्दोष, उसे फंसाया गया; ‘उन लोगों’ की तरफ किया इशारा – Noida-delhi Misdeed Case: Mother Says My Son Is Innocent, He Has Been Framed

यूपी:राहुल गांधी पर हुई Fir भड़के अखिलेश यादव, कहा- भाजपा की दलित विरोधी सोच के चलते हुआ ये एक्शन – Up: Akhilesh Yadav Furious Over Fir Filed Against Rahul Gandhi, Says Action Taken Due To Anti-dalit Thinking

केपीएससी भर्ती विवाद:’सबूत मिले तो राजनीति छोड़ दूंगा’; कुमारस्वामी के आरोपों पर क्या बोले प्रियांक खरगे? – Karnataka Minister Priyank Kharge Offers To Quit Politics If Role In Kpsc ‘irregularities’ Proved

Leave a Comment