Attack on Indian Commercial Vessel in Iran: ईरान और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास कमर्शियल जहाजों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जहां कुछ भारतीय नाविकों ने मदद के लिए गुहार लगाई है. उन्होंने दावा किया है कि इस इलाके में हाल ही में हुए अमेरिकी सैन्य हमलों के दौरान उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.
क्रू मेंबर्स ने कहा है कि भारतीय नाविकों वाले जहाजों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है. वायरल वीडियो में यह लोग कहते हुए नजर आ रहे हैं, वे इस इलाके में फंसे हुए हैं. लगातार हो रहे हमलों के बीच असुरक्षित हालात का सामना कर रहे हैं.
वीडियो में क्या कहते हुए नजर आ रहे क्रू मेंबर्स ?

वीडियो में क्रू मेंबर्स ने कहा है कि हालात बहुत खराब हैं. सिर्फ भारतीय नाविकों वाले जहाजों को ही निशाना बनाया जा रहा है. नाविक कहता है कि हम ईरान में हैं. यहां हालात बहुत ही खराब हैं. सिर्फ भारतीय क्रू वाले जहाजों पर हमले हो रहे हैं. हमें किसी ओर की लड़ाई में घसीटा जा रहा है? हम मिलिट्री के लोग नहीं हैं. हम कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले नाविक हैं. हम इकॉनमी में मदद कर रहे हैं, तेल ला रहे हैं और दुनिया भर में कारोबार बढ़ा रहे हैं.
नाविकों ने कहा कि एक ऐसे जहाज पर काम किया था, जिस पर हाल ही में हमला हुआ था. उस घटना में तीन भारतीय नाविकों की जान चली गई थी. उन्होंने कहा कि जिस जहाज पर कल हमला हुआ, मैंने उस पर काम किया था. मैंने कैप्टन से बात की. उन्होंने बताया कि ओमान में एक मिसाइल दागी गई है.

उन्होंने कहा कि 13 लाख से ज्यादा भारतीय नाविक हैं. उनकी आवाज सुनी नहीं जा रही है. पिछले हफ्ते पाबंदी वाले मैरिवेक्स नाम के एक ऑयल टैंकर पर मौजूद भारतीय क्रू ने मदद के लिए संदेश भेजा. ओमान तट के पास हमले के बाद जहाज में आग लग गई थी. वह डूब रहा था.
नाविकों ने अधिकारियों से लगाई है गुहार
बीबीसी में छपी खबर के मुताबिक, उन्होंने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है. अमेरिकी सेना ने ओमान के तट के पास पलाऊ के झंडे वाले कई ऑयल टैंकरों पर हमले किए. इन पर भारतीय नाविक सवार थे. इन हमलों में तीन भारतीय नाविक मारे गए हैं. 24 भारतीय क्रू मेंबर वाले जहाज के भी निशाना बनाया गया है. हालांकि, इस जहाज के क्रू को बचा लिया गया है. अलजजीरा के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना का हमला हमारे इंजन रूम पर मिसाइल गिरी. नीचे छेद हो गया. 24 क्रू मेंबर हैं. सभी भारतीय हैं. प्लीज मदद करें.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने क्या कहा है?
इधर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जानकारी दी है कि एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंक से अमेरिकी F-18 फाइटर जेट ने एक जहाज के इंजन और स्टीयरिंग सिस्टम पर सटीक निशाना साधने वाली मिसाइल दागी है. इसका मकसद जहाज को बर्बाद करना था. यह लगातार ईरानी क्षेत्र के बंदरगाह की पाबंदियों का उल्लंघन कर रहा था. इधर, ईरान के विदेश मंत्री ने इसे इंटरनेशनल कानून का उल्लंघन बताया है.
