लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सावधान! Bank of Baroda का 1TB डेटा लीक, हैकर्स के हाथ ग्राहकों की डिटेल्स!

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बैंक ऑफ बड़ौदा पर साइबर हमले का दावा; 1TB डेटा लीक.
  • लीक में ग्राहक रिकॉर्ड, वित्तीय जानकारी, दस्तावेज़ शामिल; गंभीर प्रभाव.
  • बैंक ने पुष्टि नहीं की; ग्राहकों को सतर्क रहने की सलाह.

Bank of Baroda Data Leak News: बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) एक बड़े साइबर अटैक का शिकार हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,एक हैकर ने डार्क वेब पर बैंक का लगभग 1TB (टेराबाइट) संवेदनशील डेटा मुफ्त में लीक करने का दावा किया है. हैकर का कहना है कि उसने बैंक के सर्वर से लगभग 1TB डेटा चुराकर उसे ऑनलाइन डाल दिया है, जहां से कोई भी इसे डाउनलोड और एनालाइज कर सकता है. इस कथित डेटा डंप में ग्राहकों के रिकॉर्ड, बैंकिंग जानकारी, इंटरनल डॉक्यूमेंट्स, ऑडिट रिपोर्ट और कंप्लायंस रिकॉर्ड शामिल हैं.

हालांकि, इस खबर को लिखे जाने तक, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) या कम्प्यूटर इमरजेंसह रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. अगर डेटा वाकई में असली है, तो इससे ग्राहकों को फिशिंग अटैक, आइडेंटिटी थेफ्ट (पहचान की चोरी) और फाइनेंशियल फ्रॉड का खतरा हो सकता है. 

लीक हुए डेटा में क्या-क्या शामिल?

डार्क वेब पर पोस्ट किए गए लिंक्स के मुताबिक, 1TB डेटा में देश भर में बैंक के अलग-अलग ब्रांचेज की कई बड़ी जानकारियां शामिल हैं:-

  • ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर जैसे पर्सनल डिटेल्स.
  • सेविंग्स और करंट अकाउंट की डिटेल, नेटबैंकिंग यूजर की जानकारी.
  • ग्राहकों के लोन डॉक्यूमेंट्स, NRI बैंकिंग रिकॉर्ड्स और कॉर्पोरेट बैंकिंग से जुड़ी फाइलें.
  • बैंक के इंटरनल ऑडिट, ब्रांच विजिलेंस जांच और बैंक ऐप से जड़ी ऑडिट रिपोर्ट्स. 

आसान भाषा में कहे, तो अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर हैं, तो हो सकता है कि आपके अकाउंट की ऊपर बताई गई जानकारी उस 1TB डेटा में मौजूद हो जो डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और यह जानकारी आपकी पहचान और नाम से जुड़ी हुई हो. 

तुरंत करें ये काम

  • अपने इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का लॉगिन आईडी व पासवर्ड तुरंत बदल दें.
  • चूंकि हैकर्स ने आधार नंबर लीक होने का भी दावा किया है इसलिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या mAadhar ऐप पर जाकर अपने आधार बायोमेट्रिक्स को लॉक करें. इससे आपके आधार का गलत इस्तेमाल नहीं हो पाएगा. 
  • किसी संदिग्ध कॉल, SMS या ईमेल पर भरोसा न करें, जिसमें सामने वाला खुद को बैंक कर्मचारी होने का दावा करें.,
  • अपने बैंक अकाउंट स्टेटमेंट की समय-समय पर जांच करते रहे ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पहचान कर सके. 

ये भी पढ़ें:

9.1% का भारी रिटर्न या सरकारी गारंटी? बैंक और कॉर्पोरेट FD में बेहतर? 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment