लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

संजीव कपूर हैं भारत के सबसे अमीर शेफ, जानें उनकी टोटल नेटवर्थ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


संजीव कपूर का नाम भारत के सबसे मशहूर और दिग्गज शेफ में गिना जाता है. उन्हें इंडस्ट्री में काफी ज्यादा प्यार भी मिलता हैं. टीवी स्क्रीन से लेकर बड़े-बड़े आलीशान रेस्टोरेंट्स तक, शेफ संजीव कपूर ने अपनी मेहनत और स्वाद के जादू से न केवल नाम कमाया है, बल्कि खूब कमाई भी कर रहे हैं. 10 अप्रैल को संजीव कपूर अपना 62वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं. आइए ऐसे में उनकी टोटल नेटवर्थ जानते हैं. 

भारत के सबसे अमीर शेफ हैं संजीव कपूर
संजीव कपूर भारत के सबसे अमीर शेफ की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. वो खाना बना-बनाकर करोड़पति बन गए. उन्हें लोकप्रिय कुकिंग शो ‘खाना खजाना’ से घर-घर में पहचान मिली. इसके अलावा संजीप कपूर रियलिटी शो ‘मास्टरशेफ इंडिया’ में बतौर जज नजर आए. वो आज सिर्फ शेफ ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन के रूप में भी जाने जाते हैं.

संजीव कपूर हैं भारत के सबसे अमीर शेफ, जानें उनकी टोटल नेटवर्थ

यूट्यूब चैनल से होती है मोटी कमाई
टीवी के अलावा, संजीव कपूर ने अपने बिजनेस माइंड से ‘वंडरशेफ’ जैसी किचन प्रोडक्ट्स की रेंज और ‘द येलो चिली’ जैसे रेस्टोरेंट चेन भी शुरू किए. संजीव कपूर की कमाई टीवी शो, रेस्टोरेंट चेन, कुकबुक्स और किचन प्रोडक्ट्स से होती है. इसके अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटा पैसा छापते हैं. संजीव कपूर अपने यूट्यूब चैनल से भी अच्छी कमाई करते हैं. उनके यूट्यूब चैनल का नाम ‘संजीव कपूर खजाना’ है, जिसमें 7.93 सब्सक्राइबर हैं. 

संजीव कपूर हैं भारत के सबसे अमीर शेफ, जानें उनकी टोटल नेटवर्थ

करोड़ों के मालिक हैं संजीव कपूर
संजीव कपूर भारत के सबसे अमीर शेफ हैं. कमाई के मामले में उन्होंने विकास खन्ना, रणवीर बरार और हरपाल सिंह सोखी और जैसे शेफ को पीछे छोड़ दिया है. मनीमिंट की रिपोर्ट के अनुसार, जहां विकास खन्ना 217 करोड़ रुपये, रणवीर बरार 41 करोड़ रुपये और हरपाल सिंह सोखी 35 करोड़ रुपये के मालिक हैं तो वहीं इन सबको पछाड़ते हुए संजीव कपूर की टोटल नेटवर्थ 1,165 करोड़ रुपये है.

संजीव कपूर हैं भारत के सबसे अमीर शेफ, जानें उनकी टोटल नेटवर्थ

संजीव कपूर को मिल चुके हैं कई पुरस्कार
संजीव कपूर को अपने करियर में कई बड़े अवॉर्ड्स मिल चुके हैं. उन्हें साल 2017 में भारत सरकार ने पद्म श्री से नवाजा था, जो देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है. इसके अलावा उन्हें ‘बेस्ट शेफ ऑफ इंडिया’ अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. फूड मीडिया में योगदान के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर परवर्ल्ड फूड मीडिया अवॉर्ड भी मिल चुका है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! चौपट हुई ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें- कलेक्शन

‘बंटवारा 1947’ से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी ‘देऊल बंद 2’ हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

Rajesh Khanna Death Anniversary: 55 साल बाद भी नहीं टूटा राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड, लगातार 3 साल तक किया था बॉक्स ऑफिस पर राज

आमिर खान की तीसरी शादी से नाराज लॉरेंस बिश्नोई गैंग, एक्टर को दी धमकी, लिखा- ‘सांसें दबा लेंगे,’ जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment