
सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम के साथ अपने घर पर बप्पा का स्वगत किया था. वहीं मंगलवार को एक्ट्रेस ने बप्पा का विसर्जन भी बेहद धूमधाम से किया.

शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर सिर्फ डेढ़ दिन के गणपति जी की स्थापना की थी. बप्पा की विदाई के दौरान एक्ट्रेस ने मराठी लुक अपनाया था. इस दौरान एक्ट्रेस पीले संग की साड़ी में नजर आईं.

जिस अंदाज में एक्ट्रेस ने बप्पा का स्वागत किया था उसी भव्यता और दिव्यता के साथ उन्होंने भगवान गणेश को विदाई दी. इस मौके पर उनके पति राज कुंद्रा और परिवार के अन्य लोग भी नजर आए.

शिल्पा शेट्टी कभी पति संग नजर आईं तो कभी बेटे वियान संग उन्हें देखा गया. शिल्पा शेट्टी ने बप्पा को विदाई देने के दौरान जमकर डांस भी किया. वो इस दौरान एक कैमरामैन संग भी झूमती हुई नजर आईं.

गणेश विसर्जन के वक्त शिल्पा शेट्टी बेहद खुश और उत्साह से भरी हुई थीं. उन्होंने अपने हाथों से ढोल भी बजाया और माहौल को पूरी तरह से भक्ति भाव के रंग में रंग दिया था.

गणेश विसर्जन के मौके पर शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के अन्य लोगों संग भी थिरकती हुई दिखाई दीं. शिल्पा के साथ-साथ उनकी छोटी बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने भी डांस किया.

शिल्पा शेट्टी के अलावा उनके पति राज कुंद्रा ने भी गणेश विसर्जन पर पीला कुर्ता पहन रखा था. वहीं राज और शिल्पा के दोनों बच्चे बेटे वियान और बेटी समीशा भी पीले रंग के कपड़ों में नजर आईं.
Published at : 15 Sep 2026 07:04 PM (IST)
बॉलीवुड फोटो गैलरी
[ad_2]
Source link

