‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. 2 करोड़ में बनी इसी फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है. फिल्म अभी भी हर दिन जबरदस्त कमाई कर रही है. अब फिल्म के कंपोजर धीरेंद्र मुल्कलवार ने सक्सेस को लेकर रिएक्ट किया है.
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि कैसे बड़ी फिल्में जिन्होंने पहले कभी रिजेक्ट किया था अब वो अप्रोच कर रहे हैं. धीरेंद्र मुल्कलवार ने कहा, ‘ये हमारे लिए चमत्कार से कम नहीं है. हमें अभी तक नहीं पता है कि कैसे रिएक्ट करें. मुझे लगता है कि हमने सरेंडर कर दिया था और इसे बाबाजी का आशीर्वाद समझ रहे हैं.’
ये भी पढ़ें- शुक्रवार को इन 6 फिल्मों-शोज से आएगा बवंडर, थिएटर-ओटीटी पर मचेगा धमाल
सेट पर ऐसा था माहौल
धीरेंद्र ने बताया कि क्रू ने काफी चैलेंजेस फेस किए थे फिल्म की शूटिंग के वक्त. खासतौर पर दिक्कत बजट की वजह से थी. हालांकि, कोई भी दिक्कत लंबे समय तक नहीं रही. उन्होंने बताया कि हर सुबह पहले शॉट से पहले पूरा क्र हनुमान चालीसा पढ़ता था और 30-40 मिनट आरती करता था. जब तक प्रार्थना पूरी होती थी तब तक दिक्कत खत्म हो जाती थी, या फिर टीम हल ढूंढ़ लेती थी. सेट पर सभी सात्विक डायट ले रहे थे.
धीरेंद्र ने बताया कि फिल्म की पहली थीम पर काम करते हुए उन्होंने लगभग दो महीने बिताए. लेकिन बाबाजी का ध्यान करने पर कुछ मिनटों में ही धुन मिल गई. ऐसा कई बार हुआ कि जब हमें लगा कि हम कहीं अटक गए हैं. लेकिन फिर चीजें ठीक हो गईं.
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर का 19 साल छोटी मनीषा कोइराला संग था अफेयर? राइटर ने किया रिएक्ट
धीरेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्तों को हनुमान अंश का म्यूजिक सुनाया था, ताकि फीडबैक मिल सके. तो दोस्तों ने उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स दिया था. सिंगर शांतनु सुदामे ने म्यूजिक को अद्भुत बताया और डेडकेशन से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया.
मुंबई छोड़कर जा रहे थे धीरेंद्र
इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘मैं महाराष्ट्र के छोटे से जिले से आता हूं, जिसे चंद्रपुर के नाम से जाना जाता है. ये जिला नक्सल प्रभावित था. मैं जंगलों में पला-बढ़ा हूं. मैंने आदिवासी और लोक संगीत सुना है. मैं जैसे-तैसे मुंबई आया. मैंने शुरू में एड फिल्मों और जिंगल्स में काम किया. लेकिन जो सपना मैंने देखा था वो दूर होता दिख रहा था. कई लोगों को मेरा काम अच्छा लगा लेकिन या तो वो फिल्में ठंडे बस्ते में चली गईं या फिर मुझे हटा दिया गया. लोगों ने कहा कि ये बड़ी फिल्म है और न्यूकमर को नहीं ले सकते.’
उन्होंने कहा, ’20 साल मैंने बहुत उतार-चढ़ाव देखा. ‘हनुमान अंश’ से पहले मैं मुंबई छोड़ने का सोच रहा था. उस वक्त मैं कैंची धाम गया. मैं 4 साल से वहां जाना चाह रहा था, लेकिन जा नहीं पा रहा था. विशाल जी ने मुझे ये फिल्म दी और मेरी जिंदगी में जादू हो गया. मुझे लगता है कि बाबाजी ने मेरा स्ट्रगल देखा और कहा कि तुमने बहुत स्ट्रगल किया है और अब तुम्हारे समय है.’
फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में शोभिनव सत्या लीड रोल में हैं.

