लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शादी के नाम पर धोखा? जानिए क्यों जरूरी है प्री-मैरिज इन्वेस्टिगेशन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Pre Marriage Investigation: आज के दौर में जिस तरह से शादी के बाद सुनियोजित तरीके से फ्रॉड किया जा रहा है, उसके चलते अब प्री-मैरिज इन्वेस्टिगेशन यानी शादी से पहले जांच बेहद जरूरी हो गई है. इसे एक गोपनीय बैकग्राउंड वेरिफिकेशन कह सकते हैं. यह आपको अपने भावी जीवनसाथी के बारे में सही और निष्पक्ष जानकारी जुटाने में मदद करता है.

पहचान, शिक्षा, करियर और आदतों की करें जांच

सबसे पहले आपको अपने भावी जीवनसाथी की उम्र, शिक्षा और पहचान के साथ-साथ अगर इससे पहले उसका विवाह हुआ हो तो उसके बारे में सही जानकारी जुटाना बेहद जरूरी है. इसके बाद आप उनकी नौकरी, वेतन, व्यवसाय और वित्तीय स्थिरता से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें. वहीं, मजबूत रिश्ते के लिए सबसे जरूरी होता है साथी का आचरण और आदतें. इसमें यह जानना आवश्यक है कि आपका होने वाला जीवनसाथी किसी प्रकार के नशे जैसे शराब, सिगरेट का आदी न हो. अक्सर ये बातें शादी के बाद सामने आती हैं, जिससे रिश्तों में खटास आने लगती है.

पारिवारिक पृष्ठभूमि, सामाजिक छवि और आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल

भावी साथी की जानकारी जुटाते समय उनके परिवार की पृष्ठभूमि की जांच करना भी उतना ही अहम है. यह पता लगाएं कि आपके होने वाले साथी और उनके परिवार की समाज में कैसी छवि है. क्या वे पहले कभी किसी बड़े विवाद में पड़े हैं या उनके ऊपर कोई पुलिस केस व कानूनी मुकदमा चल रहा है? शादी के बाद ऐसी बातें सामने आने पर आप भी उस परिवार का हिस्सा होने के नाते बेवजह की परेशानियों में घिर सकते हैं. परिवार की नकारात्मक या आपराधिक पृष्ठभूमि के कारण सामाजिक पहचान को भी नुकसान पहुंच सकता है.

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी मेडिकल भी जरूरी

शादी के बंधन में बंधने से पहले यह जानना भी बहुत आवश्यक है कि क्या आपके साथी या उनके परिवार में किसी को कोई गंभीर बीमारी या मानसिक स्वास्थ्य की समस्या तो नहीं है. यदि कोई बीमारी जेनेटिक है, तो इसका असर आपके पार्टनर या आने वाली संतान पर भी पड़ सकता है. इसलिए शादी से पहले मेडिकल टेस्ट और डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है.

सोशल मीडिया एक्टिविटी और ऑनलाइन प्रेजेंस देखें

आज के डिजिटल जमाने में किसी भी व्यक्ति की लाइफस्टाइल और सोच को समझने के लिए उसकी सोशल मीडिया एक्टिविटी को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है. उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल, पोस्ट्स और फ्रेंड लिस्ट से आप उनकी आदतों, स्वभाव और निजी विचारों के बारे में काफी हद तक सही अंदाजा लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पार्टनर के साथ खाना खाने से ब्लड शुगर पर पड़ सकता है असर, रिसर्च में सामने आई दिलचस्प बात

The post शादी के नाम पर धोखा? जानिए क्यों जरूरी है प्री-मैरिज इन्वेस्टिगेशन appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment