लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

व्हाट्सएप यूजरनेम:’नए फीचर से नहीं हो सकेगी पहचान की चोरी’, सरकार की रोक के बाद मेटा की सफाई; जानें सबकुछ – India Halts Whatsapp Username Feature, Seeks Response From Meta; Here What Whatsapp Said

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत सरकार ने व्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर के रोलआउट पर फिलहाल रोक लगा दी है। सरकार को डर है कि इस फीचर से साइबर अपराध, फिशिंग और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी घटनाओं में तेजी आ सकती है। केंद्र सरकार ने मेटा को नोटिस भेजकर तीन दिनों के भीतर इस पर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है।

सरकार को साइबर अपराध का डर

आईटी मंत्रालय का मानना है कि यूजरनेम फीचर की मदद से जालसाज सरकारी एजेंसियों, बैंकों या मशहूर हस्तियों के नाम से मिलते-जुलते अकाउंट बना सकते हैं। इससे लोगों की पहचान चोरी करना और उन्हें ठगना आसान हो जाएगा। सरकार ने साफ किया है कि जब तक वह सुरक्षा उपायों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाती, तब तक भारत में यह फीचर रोलआउट नहीं होगा। सरकार ने मेटा से पूछा है कि उन पर आईटी अधिनियम के तहत कार्रवाई क्यों न की जाए।

व्हाट्सएप ने क्या कहा?

विवाद के बीच व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने कहा कि यह फीचर प्राइवेसी को मजबूत करने के लिए बनाया गया है। कंपनी ने बताया कि धोखाधड़ी रोकने के लिए कई सुरक्षा चक्र तैयार किए गए हैं। व्हाट्सएप ने सरकारी संस्थाओं, मशहूर हस्तियों और बड़े ब्रांड्स के नाम पहले ही सुरक्षित (रिजर्व) कर लिए हैं, ताकि कोई उनका गलत इस्तेमाल न कर सके।

सुरक्षा के लिए कंपनी ने नियम बनाया है कि किसी को मैसेज भेजने के लिए उसका सटीक यूजरनेम पता होना जरूरी होगा। साथ ही, अगर कोई अनजान व्यक्ति यूजरनेम के जरिए मैसेज भेजता है, तो व्हाट्सएप यूजर को बताएगा कि वह अकाउंट नया है, किसी दूसरे देश का है या आपके बीच कोई कॉमन ग्रुप है।

ये भी पढ़ें: व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त: मेटा को नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब, रोल आउट पर लगाई रोक

कैसे काम करेगा यह नया फीचर?

इस फीचर के आने के बाद लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर देने की जरूरत नहीं होगी। यूजरनेम अधिकतम 35 अक्षरों का हो सकता है। यह पूरी तरह वैकल्पिक होगा और यूजर इसे कभी भी बदल या हटा सकेंगे। शुरुआत में यह सुविधा सिर्फ मोबाइल ऐप पर मिलेगी। व्हाट्सएप का कहना है कि वह इस साल के अंत तक इसे धीरे-धीरे रोलआउट करने की योजना बना रहा है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सैफ पर हुए हमले मामले में आया अपडेट, गिरफ्तार हुए शख्स ने जताई यह इच्छा; अदालत ने अभियोजन पक्ष से मांगा जवाब – Bangladeshi Man Arrested For Stabbing Actor Saif Ali Khan Seeks To Plead Guilty

नेपाल में फिर आएगा जलप्रलय?:भीषण बाढ़ की दूसरी लहर का खतरा, जानें चीन की चेतावनी में क्या-क्या – China Says Flash Flood Disaster Caused By High-altitude Glacier Collapse In Nepal

हॉकी इंडिया का बड़ा एलान:महिला टीम को मिलेगा 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, विश्व कप में रचा इतिहास – Hi Announces 50 Lakh Cash Award For Womens Hockey Team On Historic 5th Place Finish At World Cup Know

अंकित बालियान हत्याकांड:पहली बार सामने आईं पत्नी सीमा, किए कई खुलासे; पुलिस के हाथ लगा हत्यारों का बड़ा सुराग – Singer Ankit Balian Murder Case Wife Seema Speaks Out For First Time

अचानक आई बाढ़ से त्रासदी:500 से ज्यादा मौतें, फिर भी नेपाल ने विदेशी बचाव दलों को मंजूरी नहीं दी; ऐसा क्यों? – Nepal Rejects Foreign Rescue Help After Flood south Korea India

नेपाल में बाढ़ का कहर:कीचड़ से भरी सुरंग में फंसे लोगों को सेना ने कैसे निकाला? बचाव का वीडियो आया सामने – Nepal Flood: Survivors Rescued From Mud-filled Tunnel As Army Releases Dramatic Rescue Video

Leave a Comment