लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इस महीने कब आएगा पीएम-सीएम को पद से हटाने वाला बिल?:संसदीय समिति की मुहर जल्द संभव, जानें क्या है मामला – Parliamentary Committee Pm Cm Removal Bill Arrest Rule Report Monsoon Session

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

संसदीय समिति उन विधेयकों पर अपनी रिपोर्ट 17 जुलाई को स्वीकार कर सकती है, जिनमें आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को पद से हटाने का प्रावधान है। सूत्रों के मुताबिक, समिति इस रिपोर्ट को संसद के मानसून सत्र में लोकसभा में पेश करेगी। मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने की संभावना है। अगर सरकार चाहे तो संसद में पेश करने से पहले केंद्रीय कैबिनेट इन विधेयकों को मंजूरी दे सकती है।

क्या है नया प्रावधान?

इन विधेयकों में एक बड़ा बदलाव प्रस्तावित है। अगर प्रधानमंत्री, कोई केंद्रीय मंत्री या मुख्यमंत्री गिरफ्तार होते हैं और लगातार 30 दिनों तक हिरासत में रहते हैं, तो उन्हें अपना पद छोड़ना होगा। यह नियम उन अपराधों पर लागू होगा जिनमें कम से कम पांच साल की जेल की सजा का प्रावधान है। ऐसे मामलों में गिरफ्तारी के 31वें दिन संबंधित व्यक्ति की कुर्सी अपने आप चली जाएगी।

समिति की तैयारी और बैठक

भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी इस संयुक्त संसदीय समिति की अध्यक्षता कर रही हैं। समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार करने से पहले कानूनी विशेषज्ञों, रिटायर्ड जजों, वकीलों, सरकारी अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं से लंबी चर्चा की है। अपराजिता सारंगी ने पहले कहा था कि राजनीति को अपराध मुक्त करने की जरूरत पर समिति में सभी की राय एक जैसी थी।

विपक्ष ने उठाए सवाल

विपक्ष के कई दलों ने इस समिति से दूरी बना ली है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि ये विधेयक कानून के उस बुनियादी सिद्धांत के खिलाफ हैं, जिसमें किसी व्यक्ति को तब तक निर्दोष माना जाता है जब तक उसका दोष साबित न हो जाए। विपक्ष का आरोप है कि इन विधेयकों का मकसद उन राज्यों को अस्थिर करना है जहां एनडीए की सरकार नहीं है।

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि संविधान में यह बदलाव सरकारों को अस्थिर करने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी इसे आपराधिक न्याय प्रणाली के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि इससे राजनीतिक दुरुपयोग के दरवाजे खुल जाएंगे और संवैधानिक सुरक्षा खत्म हो जाएगी। वहीं, आरएसपी सांसद एन के प्रेमचंद्रन ने इन विधेयकों को जल्दबाजी में लाने पर सवाल उठाए।

ये भी पढ़ें: एफसीआरए: विदेशी चंदा पाने के लिए 72 संगठन योग्य घोषित, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी; आसान हुई प्रक्रिया?

केंद्र शासित प्रदेशों के नियमों में बदलाव

सरकार ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक भी पेश किए हैं। मौजूदा नियमों के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेशों में गिरफ्तार मुख्यमंत्री या मंत्री को हटाने का कोई स्पष्ट कानूनी प्रावधान नहीं है। इसलिए सरकार 1963 के अधिनियम की धारा 45 में बदलाव करना चाहती है ताकि ऐसे मामलों में कानूनी ढांचा तैयार किया जा सके।

31 सदस्यों वाली इस समिति में भाजपा और उसके सहयोगियों का बहुमत है। विपक्ष की ओर से केवल सुप्रिया सुले, असदुद्दीन ओवैसी और एस निरंजन रेड्डी ही इसमें शामिल हैं। पिछले साल अगस्त में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ये विधेयक लोकसभा में पेश किए थे, जिसके बाद इन्हें समिति के पास भेजा गया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mp:सातवीं के छात्र की हरकत से छह छात्राओं ने पीना पड़ी पेशाब, प्राचार्य बोले- मुंह खराब हो गया तो टॉफी खा लो – Ghatavada Government School Is Shamed, Six Girl Students Drank Toilet Water

Pakistan:कश्मीर पर सर्जियो गोर की टिप्पणी से तिलमिलाया पाकिस्तान, अमेरिकी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध – Pakistan Summons Us Diplomat Over American Ambassador Sergio Gor Kashmir Remarks

Bihar News:राजभवन मार्च के बाद तेजस्वी बोले- आंदोलन रुकने वाला नहीं है, भाजपा और प्रशांत किशोर ने क्या कहा? – Bihar Politics: Political Turmoil Follows Tejashwi Yadav’s Raj Bhavan March; Bjp And Jan Suraaj React Rjd

दिल दहलाने वाला हादसा:झांसी में ट्रक के नीचे फंसी बाइक, महिला और बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत, दो गंभीर – Bike Trapped Under Truck In Jhansi Woman And Child Die A Tragic Death On Spot

राजस्थान में स्कूलों को लेकर सियासत तेज:सीजेपी के आशुतोष करेंगे स्कूलों का दौरा, शिक्षा मंत्री को दी चुनौती – Politics Over Schools Heats Up In Rajasthan: Ashutosh Ranka To Visit Schools Challenges Education Minister

रिपोर्ट में दावा:यूक्रेन से ड्रोन तकनीक पाने की कोशिश में जुटा पाकिस्तान, भारत को क्यों सतर्क रहने की जरूरत? – Report-claims-india-pakistan-drone-threat-ukraine-fire-point-technology-transfer

Leave a Comment