लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तुगलकाबाद अग्निकांड:पैसों के विवाद में रची गई साजिश, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड समेत तीन गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा – Tughlakabad Fire Incident Conspiracy Hatched Over Money Dispute Three Arrested

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके के तुगलकाबाद में स्थिति 5 मंजिला इमारत में 12 जून की रात लगी आग हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित आपराधिक साजिश थी। पैसों के विवाद और रंजिश के चलते एक लड़की सरिता (27) ने अपने बॉयफ्रेंड निरंजन (33) , निरंजन के छोटे भाई राजकुमार (27) व राजकुमार की महिला दोस्त नाबालिग लड़की (17) ये खौफनाक साजिश रची थी। सरिता इमारत की पांचवीं मंजिल पर रहने वाले दीपक से बदला लेना चहाती थी। पुलिस ने सरिता, निरंजन, राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया गया है। इमारत में लड़की के घुसने व बाहर निकलने का जो सीसीटीवी सामने आया था उससे इस खौफनाक साजिश को खुलासा हुआ है।





Tughlakabad fire incident Conspiracy hatched over money dispute three arrested

परिवार संग पंकज
– फोटो : अमर उजाला


आगजनी में गई थी तीन की जान

दक्षिण-पूर्व जिले के पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि इस पांच मंजिला इमारत में आग लगने से तीसरी मंजिल पर रहने वाले पंकड पांडेय (28), उसकी बहन सोनिया उर्फ सोनी (20) और उसकी नानी सुशीला देवी (75) की मौत हो गई थी। पंकज की दूसरी बहन मोनी व मां गुड्डी देवी घायल हो गई थीं। साथ ही पांचवीं मंजिल पर रहने वाली दीपक की पत्नी मुमजात व उसकी दो सालियां भी घायल हो गई थीं।


Tughlakabad fire incident Conspiracy hatched over money dispute three arrested

घटना के बाद बिल्डिंग से बाहर निकलती नाबालिग
– फोटो : अमर उजाला


साजिश का ऐसे हुआ खुलासा

गोविंदपुरी थाना पुलिस को जांच के दौरान पड़ोसी की प्रॉपर्टी के कार्यालय से एक सीसीटीवी फुटेज मिली। फुटेज से पता लगा की आग से पहले एक लड़की इमारत में घुसी और आग लगने के तुरंत बाद बाहर निकल रही है। इसके बाद पुलिस ने इस लड़की की तलाश शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार रात को ही इस 17 वर्ष की नाबालिग लड़की को पकड़ लिया। ये नवजीवन कैंप में रहती है।


Tughlakabad fire incident Conspiracy hatched over money dispute three arrested

मौके पर दिल्ली पुलिस व फॉरेंसिक की टीम जांच करते हुए।
– फोटो : अमर उजाला


ये थी साजिश

इस नाबालिग लड़की से पूछताछ के बाद आरोपी नवजीवन कैंप निवासी सरिता, उसके बॉयफ्रेंड निरंजन, उसके भाई राजकुमार को पकड़ लिया। सरिता ने बताया कि उसका इमारत में रहने वाले दीपक से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। दीपक निरंजन का चचेरा भाई है। पैसे नहीं देने पर सरिता से बदला लेना चहाती थी। उसने निरंजन से सहायता मांगी। इसके बाद साजिश रची कि दीपक की स्कूटी में आग लगा दी जाए। आरोपियों ने राजकुमार की महिला दोस्त 17 वर्ष की लड़की को स्कूटी में आग लगाने भेजा था। पेट्रोल व माचिस सरिता ने उसे दी थी।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिम बंद होते ही खाली हो गया बैंक खाता:33 यूपीआई ट्रांजेक्शन में 11 लाख पार, ठगों ने अपनाया ठगी का नया तरीका – Rs 11.04 Lakh Siphoned Off From Bank Account After Mobile Sim Suddenly Stopped Working

बॉक्स ऑफिस:45वें दिन भी नहीं थमा ‘हनुमान अंश’ का तूफान, करीना-कुणाल का बुरा हाल; रविवार को कौन रहा अव्व्ल? – Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection On Sunday Daayra And Vibe Collection

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप?:ईरानी सेना बोली- अगर कार्रवाई हुई तो सहयोगियों को भुगतना पड़ेगा अंजाम – Us Preparing To Attack Us; Partners Will Have To Face Consequences: Iranian Military Command

‘पद पर थे, तब नहीं आई मुसलमान की याद’:हामिद अंसारी के किस बयान पर मचा बवाल? मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया किनारा – Hamid-ansari-hindu-extremism-remarks-muslim-clerics-reaction-sajid-rashidi-umer-ilyasi-bjp

यूपी नीट यूजी-2026:दूसरे चरण की काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी, 21 सितंबर से च्वाइस फिलिंग – Up Neet Ug-2026: Revised Schedule For Second Round Of Counseling Released.

जीबीयू में सीएम योगी:सांविधानिक पद पर रहे हामिद अंसारी का बयान उचित नहीं’, कहा- मातृशक्ति का सम्मान जरूरी – Cm Yogi Adityanath Addressed Closing Ceremony Of Prerna Vimarsh-2026 At Gbu

Leave a Comment