{“_id”:”6aaff333d9f26681510167d7″,”slug”:”rs-11-04-lakh-siphoned-off-from-bank-account-after-mobile-sim-suddenly-stopped-working-2026-09-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सिम बंद होते ही खाली हो गया बैंक खाता: 33 यूपीआई ट्रांजेक्शन में 11 लाख पार, ठगों ने अपनाया ठगी का नया तरीका”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
शिमला के चिड़गांव में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां बुजुर्ग के बैंक खाते से 33 अनधिकृत यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए 11.04 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के मुताबिक, 5 सितंबर को अचानक उसका मोबाइल सिम बंद हो गया था। कॉल और मैसेज आना बंद होने के बाद उसे बैंक खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली। पुलिस को सिम क्लोनिंग के जरिए ठगी का शक है।

ठगों ने अपनाया ठगी का नया तरीका
– फोटो : अमर उजाला/AI
विस्तार
अगर आपका सिम अचानक काम करना बंद कर दे तो सावधान हो जाएं। यह साइबर ठगों का हथकंडा हो सकता है जिससे आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। इसे सिम क्लोनिंग कहा जाता है। ऐसी ही मामला जिला शिमला के चिड़गांव क्षेत्र में सामने आया है जहां पर साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग के 11.04 लाख की साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।

