
Ranchi Weekend Getaway: झारखंड की राजधानी रांची को अक्सर ‘झरनों के शहर’ के नाम से भी जाना जाता है. यहां की खूबसूरत और मनमोहक वादियां, चारों तरफ दिल को लुभाने वाली हरियाली और एक बेहद ही शांत सा माहौल, हर किसी को पसंद आता है. यहां के लोग पूरे हफ्ते मेहनत और मन लगाकार काम करते हैं लेकिन, जैसे ही वीकेंड नजदीक होता है एक ऐसी जगह की तलाश करने लगते हैं जहां जाकर उन्हें सुकून का एहसास हो और वह अपने परिवार के साथ मस्ती करें और नेचर का शानदार एक्सपीरियंस के सकें. अगर आप भी रांची से हैं या फिर घूमने के लिए यहां आने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए एक लोकल गाइड की तरह काम करने वाली है. आज हम आपको रांची और उसके आसपास की 5 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप इस वीकेंड अपने दोस्तों या फिर परिवार वालों के साथ जाकर एक सुकून भरा एक्सपीरियंस ले सकते हैं. तो चलिए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
वीकेंड पर जाएं हुंडरू फॉल्स
हुंडरू फाल्स रांची से करीबन 45 किलोमीटर की दूरी पर है. वीकेंड पर अगर आप अपने दोस्तों या फिर परिवार के साथ किसी वाटरफॉल जाना चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन चॉइस हो सकता है. यहां की खूबसूरती और यहां के रास्ते आपको अपना फैन बना ही लेंगे. ऊंचाई से गिरता हुआ पानी और चारों तरफ फैली हुई हरियाली हर किसी के दिल में अपनी छाप छोड़ जाती है. बारिश और सर्दियों के मौसम में इस जगह की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. आप यहां अपने दोस्तों के साथ पिकनिक बना सकते हैं, फोटोग्राफी कर सकते हैं या फिर परिवार के साथ एक पीसफुल और रिलैक्स्ड टाइम स्पेंड कर सकते हैं.
एक बार जरूर जाएं दशम फॉल्स
दशम फाल्स को आप रांची के सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स के तौर पर भी गिन सकते हैं. इस जगह को युवाओं के अलावा वे लोग भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं जिन्हें अपनी फैमली के साथ समय बिताने के लिए किसी शांत जगह की तलाश हो. अक्सर यहां पर आप लोगों को झरने के नीचे बैठकर फोटोज खिंचाते हुए देख सकते हैं. यहां का माहौल थोड़ा सा ठंडा और दूसरे जगहों की तुलना में शांत होता है. अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर निकलना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. हो सकता है आपको वीकेंड पर आपको थोड़ी ज्यादा भीड़ दिख जाए, लेकिन फिर भी आप एक अलग स्पॉट चुनकर इस जगह पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ बैठकर रिलैक्स कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: रांची की गलियों में मिलता है स्वाद और सुकून, अगर घूमने आए हैं तो जरूर ट्राय करें ये ट्रेडिशनल पकवान
रांची से थोड़ी ही दूर जोन्हा फॉल्स
अगर आप नेचर लवर हैं तो जोन्हा फॉल्स आपके लिए किसी जन्नत से कम तो नहीं है. यह जगह जितनी खूबसूरत है उतना ही खूबसूरत यहां तक पहुंचने वाला रास्ता भी है. पतले से रास्तों के दोनों ही तरफ पहाड़ और घने जंगल, आपकी आंखों में बस जाएंगे. जब आप जोन्हा फॉल्स पहुंचते हैं तो यहां का साफ पानी, हरियाली और शांत माहौल आपको इतना ज्यादा पसंद आने लगता है कि आप दोबारा इस जगह आने की प्लानिंग करने लग जाते हैं. इस जगह पर आप अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी आ सकते हैं. खासकर बारिश के मौसम में इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है.
पतरातू वैली की घुमावदार सड़कें
पतरातू वैली की दूरी रांची से करीबन 40 किलोमीटर है. यह वैली अपने घुमावदार रास्तों और शानदार नजारों की वजह से काफी ज्यादा पसंद की जाती है. जब आप वीकेंड पर यहां जाते हैं तो आपको बाइक राइड और लॉन्ग ड्राइव का एक अलग ही एक्सपीरियंस मिलता है. पहाड़ों के बीच से गुजरने वाली सड़कें और चारों तरफ की हरियाली आपको हर मोड़ पर एक अलग एक्सपीरियंस देती है. खासकर सुबह और शाम के समय यहां का मौसम और भी ज्यादा सुहावना लगने लगता है.
ड्राइव करने का मन हो तो मैकलुस्कीगंज
मैकलुस्कीगंज रांची से करीबन 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. इसे लोग यहां के एंग्लो-इंडियन ट्रेडिशंस और शांत माहौल के लिए काफी ज्यादा पसंद करते हैं. यहां मौजूद पुरानी कोठियां, जंगल और नेचुरल खूबसूरती आपको काफी ज्यादा पसंद आएगी. अगर आप ड्राइव करने चाहते हैं या फिर शहर के शोर-शराबे से दूर एक शांत समय बिताना चाहते हैं, तो मैकलुस्कीगंज आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: रांची की ये 5 जगहें आपकी बोरिंग शाम को बना देंगी मजेदार, दोस्तों के साथ चिल करने के लिए परफेक्ट स्पॉट
The post वीकेंड पर शहर के शोर-शराबे को कहें बाय-बाय, रांची के पास मौजूद ये 5 जगहें दिलाएंगी जन्नत जैसा एहसास appeared first on Prabhat Khabar.

