आईपीएल 2026 का 67वां मैच में बहुत कुछ दांव पर लगा था. सनराइजर्स हैदराबाद बड़ी जीत दर्ज करके टॉप-2 में फिनिश कर सकती थी, लेकिन 55 रनों की जीत दर्ज करके भी उसे तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने से ज्यादा यह मैच विराट कोहली और ट्रेविस हेड के कारण चर्चा में आया. आखिर विराट ने मैच के बाद ट्रेविस हेड से हाथ क्यों नहीं मिलाया, जिसको लेकर बवाल मचा है.
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब ट्रेविस हेड का विकेट गिरने पर विराट कोहली ने एग्रेसिव अंदाज में सेलिब्रेशन किया था. माहौल तब और ज्यादा गरमा गया जब बेंगलुरू की पारी के दौरान ट्रेविस हेड ने विराट को अटैकिंग शॉट खेलने के लिए उकसाया. उनके बीच कहासुनी भी हुई.
विराट चुनौतियों से कभी पीछे नहीं हटते हैं. इसलिए जब ट्रेविस हेड ने उन्हें उकसाने की कोशिश की, तो विराट ने जवाब में इशारा किया कि हेड को बोलने के बजाय उनके सामने गेंदबाजी में किस्मत आजमानी चाहिए. ट्रेविस हेड गेंदबाजी करने आए, लेकिन तब तक विराट 11 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुके थे. ट्रेविस हेड को गेंदबाजी में सफलता भी मिली, क्योंकि उन्होंने RCB के कप्तान रजत पाटीदार का विकेट लिया था.
Virat Kohli didn’t shake hands with Travis Head after the match ended. pic.twitter.com/74UEXm1aUV
— Cricketopia (@CricketopiaCom) May 22, 2026
यह भी पढ़ें: 15 साल बाद टेबल टॉपर बनी RCB, जानिए इतिहास में कितनी बार No-1 पर रही है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच में 55 रनों की जीत दर्ज की. मुकाबला खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी कतार में आकर एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे. विराट ने पैट कमिंस, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा से भी हाथ मिलाया, लेकिन ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. हेड ने कोहली की तरफ हाथ बढ़ाया था, लेकिन भारतीय बल्लेबाज ने उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 55 रनों से हार झेलने के बाद भी क्वालीफायर 1 में प्रवेश कर चुकी है. पहले क्वालीफायर में उसका सामना गुजरात टाइटंस के साथ होगा. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद इस जीत के बाद भी टेबल में तीसरे स्थान पर रही. अब उसे एलिमिनेटर से होते हुए फाइनल की राह तय करनी होगी.
यह भी पढ़ें:
ये चकिंग… SRH की मालकिन काव्या मारन ने क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल


