लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस, वारदात के वक्त लाइव वीडियो कॉल पर था अनमोल बिश्नोई

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है. 1624 पन्नों की इस चार्जशीट में दावा किया गया है कि वारदात के दौरान अनमोल बिश्नोई कथित तौर पर लाइव वीडियो कॉल के जरिए मुख्य आरोपी के संपर्क में था.

वीडियो कॉल पर थे अनमोल बिश्नोई

फायरिंग पूरी होने तक लगातार ऑपरेशन मॉनिटर कर रहा था. पुलिस के मुताबिक, अनमोल वीडियो कॉल पर शूटर को निर्देश देने के साथ-साथ उसका हौसला भी बढ़ा रहा था.

मुंबई पुलिस ने यह चार्जशीट विशेष मकोका कोर्ट में दाखिल की है. मामले में महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) की धाराएं जोड़ी गई हैं, जिससे जांच और गंभीर हो गई है. चार्जशीट में कुल 17 आरोपियों को नामजद किया गया है. जांच एजेंसियों का मानना है कि हमले की साजिश और उसे अंजाम देने में अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं.

सूत्रों के मुताबिक, ये हमला कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि गैंग की दहशत और वर्चस्व स्थापित करने के मकसद से रची गई एक सुनियोजित साजिश थी.

ये भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे संग स्पॉट हुए भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ, पैपराजी को दिए पोज, वायरल फोटोज

चार्जशीट के अनुसार, मुख्य शूटर प्रदीप कुमार ने कथित तौर पर असली फायरिंग से करीब 10 दिन पहले भी हमला करने की कोशिश की थी. आरोपी रोहित शेट्टी के घर के पास पहुंचा और लगभग 30 मिनट तक मौके पर मौजूद रहा, लेकिन कथित तौर पर हिम्मत नहीं जुटा पाया और बिना फायरिंग किए वापस लौट गया.

अनमोल बिश्नोई ने लगाई शूटर को फटकार

जांच में ये भी सामने आया है कि इस नाकाम कोशिश के बाद आरोपी की सीधी बातचीत अनमोल बिश्नोई से हुई थी. आरोप है कि अनमोल ने मिशन फेल होने पर नाराजगी जताई और आखिरी वक्त पर पीछे हटने को लेकर शूटर को फटकार लगाई.

ये भी पढ़ें- 1.4 करोड़ की गाड़ी और बेशुमार दौलत के मालिक हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, इतनी मिलती है हर महीने सैलरी

चार्जशीट में दावा किया गया है कि उसी बातचीत के दौरान दोबारा हमला करने की नई योजना बनाई गई और करीब 10 दिन बाद यानी 1 फरवरी 2026 को वारदात को अंजाम देने का फैसला हुआ. पुलिस के मुताबिक, अनमोल बिश्नोई ने मुख्य आरोपी को दूसरी बार किसी भी हालत में मिशन पूरा करने के निर्देश दिए थे.

मुंबई क्राइम ब्रांच अब बिश्नोई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और पूरे आपराधिक षड्यंत्र की गहराई से जांच कर रही है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment