हाल ही में भारत मंडपम में फिल्म ‘रामायण’ का एक खास इवेंट रखा गया. इस इवेंट में फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी. इसी बीच गीतकार और कवि डॉ. कुमार विश्वास ने एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि एक बार रणबीर ने उनसे सवाल किया, जिसके बारे में वो कई दिनों तक सोचते रह गए कि इसका जवाब क्या दिया जा सकता हैं. इसी बीच उन्होंने इस इवेंट में सबका ध्यान अपनी बातों पर खींच लिया.
रणबीर ने किया सवाल
इवेंट में कुमार विश्वास ने बताया कि रणवीर ने उनसे पूछा था, ‘राम भगवान हैं या इंसान?’ इस जवाब को लेकर दोनों के बेच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई. जब कुमार विश्वास ने उनसे पूछा कि अब तुम समझे? तो रणबीर ने पूरी एक घंटे की बातचीत को एक वाक्य में बदल दिया और कहा, ‘हां मैं समझ गया हूं… राम सब कुछ हैं’ उनका ये जवाब सुनकर कुमार विश्वास को बहुत खुशी हुई कि रणबीर अपने किरदार के बारे में गहराई से जानने की कोशिश कर रहे हैं.
ए. आर. रहमान ने की जमकर तारीफ
बता दें कि कुमार विश्वास ने फिल्म के लिए गाने लिखे है, जिस पर ए. आर. रहमान और हैंस जिमर साथ काम कर रहे हैं. इस खास टीम के साथ बन रहे गाने का ऐलान करीब 9 जुलाई को किया गया. वहीं ए. आर. रहमान ने कुमार विश्वास की जमकर तारीफ की और कहा, ‘रामायण की संस्कृति के बारे में उनके गहरी समझ है और उनकी भाषा भी बहुत मजबूत हैं. उनके शब्द इन गाने को और ऊंचाई देते हैं.’
कब रिलीज होगी फिल्म?
वहीं बात करें फिल्म की, तो इसका ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा, जिसके लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, रवि दुबे, साई पल्लवी, अरुण गोविल, यश, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, सनी देओल और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे. वहीं फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली में रिलीज होगा और दूसरा अगले साल दिवाली में आएगा.

