लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Nasa:कब खत्म होगी दुनिया? नासा के सुपरकंप्यूटर ने बता दिया समय, बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस को छोड़ा पीछे – Nasa Supercomputer Reveals Earth Doomsday When Will Oxygen Run Out

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


NASA: दुनिया कब खत्म होगी? कई लोगों में यह सवाल अक्सर आता है। कई भविष्यवाणियों में दावा किया जाता है कि एक धरती खत्म हो जाएगी। बुल्गारिया की बाबा वेंगा और फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने भी अपनी भविष्यवाणियों में दुनिया के खत्म होने की बात कही है। लेकिन एक वैज्ञानिक शोध में  खुलासा हुआ है कि कब धरती का अंत होगा। वैज्ञानिकों ने यह अनुमान सुपरकंप्यूटर की मदद से लगाया है।

कैसे होगा धरती का अंत? 

इस शोध में बताया गया है कि धरती का अंत कैसे होगा। सबसे खास बात यह है कि किसी युद्ध या एस्टेरॉयड से धरती खत्म नहीं होगी, बल्कि सूरज की वजह से ऐसा होगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि सूरज के तापमान बढ़ने के साथ ही धरती का संतुलन बिगड़ता जाएगा। हालांकि, अभी यह खतरा नहीं है। अनुमान के मुताबिक, करोड़ों साल बाद ऐसा होगा, लेकिन अभी से वैज्ञानिक चिंतित हो गए हैं।

 




nasa supercomputer reveals earth doomsday when will oxygen run out

कब खत्म होगी दुनिया? नासा के सुपरकंप्यूटर ने बता दिया समय
– फोटो : Adobe Stock


कब खत्म होगी धरती? 

इस शोध को वैज्ञानिक काज़ुमी ओजाकी और क्रिस्टोफर रेनहार्ड ने किया है। उनके शोध के मुताबिक, पृथ्वी पर जीवन हमेशा के लिए नहीं रहेगा। उनका कहना है कि जीवन के लिए सबसे जरूरी चीज ऑक्सीजन भविष्य में धीरे-धीरे खत्म हो सकती है। पहले वैज्ञानिकों का मानना था कि पृथ्वी पर 200 करोड़ साल तक जीवन रहता सकता है, लेकिन नए शोध में यह समय घटकर करीब 100 करोड़ साल रह गया है। पृथ्वी की जीवन रेखा मानी जाने वाली ऑक्सीजन हमेशा नहीं रहेगी।

 


nasa supercomputer reveals earth doomsday when will oxygen run out

कब खत्म होगी दुनिया? नासा के सुपरकंप्यूटर ने बता दिया समय
– फोटो : Adobe Stock


नासा का सुपरकंप्यूटर ने दिखाई भविष्य की डरावनी तस्वीर

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के सुपरकंप्यूटर मॉडल के मुताबिक, आने वाले समय में सूरज की रोशनी और गर्मी इतनी अधिक बढ़ जाएगी कि धरती के वातावरण में बदलाव होने लगेगा। तापमान में वृद्धि की वजह से समुद्र का पानी भाप बनकर उड़ने लगेगा। ऑक्सीजन का निर्माण करने वाले सूक्ष्म जीव खत्म खत्म होने लगेंगे। इसके कारण हवा में ऑक्सीजन का स्तर तेजी से नीचे आ जाएगा। वैज्ञानिक मानते हैं कि इसकी वजह से एक ऐसा वक्त आएगा, जब सांस लेना असंभव हो जाएगा और जीवन अधिकतर रूप खत्म हो जाएंहे। 

Viral Video: फोन चोरी करने से पहले दबोचा गया चोर, महिला ने खिड़की से अंदर घसीट कर बजाए लात-घूसे

 


nasa supercomputer reveals earth doomsday when will oxygen run out

कब खत्म होगी दुनिया? नासा के सुपरकंप्यूटर ने बता दिया समय
– फोटो : Freepik


एक फीसदी से भी नीचे गिर जाएगा ऑक्सीजन का स्तर 

इस शोध में बताया गया है कि करीब 100 करोड़ वर्ष बाद पृथ्वी पर ऑक्सीजन का स्तर एक प्रतिशत से कम हो जाएगा। यह स्थिति पृथ्वी पर ग्रेट ऑक्सीडेशन इवेंट से पहले जैसी हो जाएगी। उस समय ऑक्सीजन बेहद कम थी। उस समय की तरह आने वाले समय में सिर्फ कुछ बैक्टीरिया ही इस वातावरण में जिंदा रह पाएंगे। इस बदलाव को इंसान, जानवर और पेड़-पौधे नहीं झेल पाएंगे। यह एक तरह से धरती के जीवन चक्र का प्राकृतिक अंत माना जा रहा है। 

Cheesecake: एक गलती से बना दुनियाभर में पसंद किया जाने वाला ये स्वाद, बना न्यूयॉर्क की पहचान


nasa supercomputer reveals earth doomsday when will oxygen run out

कब खत्म होगी दुनिया? नासा के सुपरकंप्यूटर ने बता दिया समय
– फोटो : NASA


इंसानों के पास क्या बचा है विकल्प? 

डराने वाली भविष्यवाणी में इंसानों के लिए राहत भी छिपी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह घटना 100 करोड़ साल बाद होगी। इसका मतलब है कि इंसान किसी दूसरे ग्रह पर जाकर बस जाएं या उनको ऐसी तकनीक विकसित करनी होगी, ऑक्सीजन की कमी को दूर कर सके। फिलहाल दुनिया के सबसे बड़ा खतरा जलवायु परिवर्तन जैसी मौजूदा समस्याएं हैं। इससे निपटना लोगों के लिए अधिक जरूरी है। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस:चौथे ही दिन 100 करोड़ पार हुई ‘मिर्जापुर द मूवी’, धीमी पड़ी ‘हनुमान अंश’ की कमाई; जानें कलेक्शन – Mirzapur The Movie Box Office Collection 4th Day And Hanuman Ansh Box Office Collection 32 Day

नोरा फतेही:कानूनी मुश्किल में फंसीं नोरा; विमानन कंपनी ने ठोंका मानहानि मुकदमा; क्या है मामला? – Aviation Firm Files Rs 3 Crore Civil Defamation Suit Against Nora Fatehi For Toy Plane Remark

यूपी के इस जिले में दो दिन स्कूल बंद:टूटा 46 साल का बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 381.2 मिमी बारिश हुई दर्ज – Schools In Bareilly To Remain Closed For Two Days Due To Rain

अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर पर लुटाया प्यार:रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, साझा की खूबसूरत तस्वीर – Cricketer Arshdeep Singh Wished Girlfriend Samreen Kaur Happy Birthday Through A Series Of Pictures

बॉन्ड यील्ड में उछाल:ब्याज दर और महंगाई के नजरिए में बड़ा बदलाव, जानिए इसका क्या होगा असर – Bond Yield Surge: A Major Shift In Interest Rate And Inflation Outlook

ह्यूंदै की बेयॉन-आधारित नई क्रॉसओवर एसयूवी की डिटेल्स लीक:क्रेटा से नीचे रखी जाएगी, कितनी हो सकती है कीमत? – Hyundai Bayon-based Crossover Suv Leaked Specs: Check Expected Price, Design And Engine Options

Leave a Comment