लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मोहन भागवत के US में कार्यक्रम पर सैम पित्रोदा बोले, ‘बहुत कम लोग…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आरएसएस चीफ मोहन भागवत के न्यूयॉर्क इवेंट पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने कहा कि सबसे पहले तो अमेरिका में बहुत कम लोग आरएसएस के बारे में जानते हैं, यहां तक कि भारतीय समुदाय के लोग भी. इसलिए उनके यहां आने पर निश्चित रूप से बहुत ध्यान दिया जा रहा है. हममें से कई लोग आरएसएस को एक ऐसे संगठन के तौर पर जानते हैं जो भारत के हिंदू स्वरूप पर ज़्यादा ध्यान देता है. 

पित्रोदा ने कहा कि आरएसएस की बातों का मतलब कुछ और होता है और उनके कामों का मतलब कुछ और. आप किसी मुस्लिम, अल्पसंख्यक या ईसाई से बात करें, तो वे आपको बताएंगे कि वे आरएसएस की गतिविधियों और पहलों से कितने डरे हुए हैं. इसलिए मुझे लगता है कि लोगों का आरएसएस के बारे में जानना अच्छा होगा लेकिन मैं उनकी बातों की जगह उनके कामों पर ज़्यादा ध्यान दूंगा. 

असली आरएसएस क्या है- पित्रोदा
उन्होंने कहा कि लोगों को यह जानने की जरूरत है कि असली आरएसएस क्या है, उनकी पृष्ठभूमि क्या है. पित्रोदा ने कहा कि मेरा मतलब है, एक खास मुद्दे पर नजर डालें तो वे भारत में सबसे बड़ा NGO होने की बात करते हैं. उनकी सरकार 15 साल से सत्ता में है लेकिन मिड-डे मील प्रोग्राम देखें, जिसमें बच्चों के खाने में मक्खियां और कीड़े होते हैं. स्कूलों में बाथरूम और दीवारों की हालत देखें. राजस्थान में मैंने एक स्कूल को पशुओं के बाड़े में चलते देखा. यह कहना एक बात है कि हम सबसे बड़ा NGO हैं लेकिन जमीनी स्तर पर आपने क्या किया है, यह देखना दूसरी बात है. 

CJP को लेकर क्या कहा
सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत में महिलाओं की हालत को राहुल गांधी अच्छी तरह से रख पाए हैं. ‘जेनरेशन Z’ स्कूलों, परीक्षाओं और शिक्षा में भ्रष्टाचार की स्थिति को अच्छी तरह से बता पाई है. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) और पिछली सरकार के समय आम आदमी पार्टी के उभरने के बीच कोई समानता दिखती है, तो इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने कहा, “मैं आज इसे एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर नहीं देखता. 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी तो पहले दिन से ही एक राजनीतिक पार्टी थी लेकिन CJP असल में बिहार, UP और कई दूसरी जगहों के उन युवाओं का समूह है जो बेहतर हालात की मांग कर रहे हैं. वे वोटों या किसी एक पार्टी का पक्ष लेने की बात नहीं कर रहे हैं. वे किसी पार्टी से अपनी पहचान नहीं जुड़वाना चाहते. उन्होंने आगे कहा कि हम IT और AI में महाशक्ति बनने की बात करते हैं? राम राज्य, अकबर और हुमायूं जैसी बेकार की बहसों में उलझने के बजाय उन समस्याओं को हल करें, जिन्हें हल करने की जरूरत है. हमें आगे देखना चाहिए, पीछे नहीं.

ये भी पढ़ें 

Xप्लेन: नेपाल क्यों है आपदाओं का ‘पसंदीदा देश’? जानिए वैज्ञानिक वजह

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment