लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रक्षा बंधन पर आदित्य धर को क्यों याद आए रणवीर सिंह? शेयर की ‘धुरंधर’ की इमोशनल तस्वीर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


रक्षा बंधन का त्योहार देशभर में धूमधाम से और खुशियों के साथ मनाया जा रहा है. राखी के इस पवित्र त्योहार पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फैंस के साथ तस्वीरें शेयर कीं और अपने भाई-बहनों के साथ इस फेस्टिवल को मनाया. ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों के डायरेक्टर आदित्य धर ने भी फैंस को राखी की  शुभकामनाएं दी है और अपनी फिल्म धुरंधर के एक सीन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. जिसमें रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं.

आदित्य धर ने दीं फैंस को राखी की शुभकामनाएं

आदित्य धर ने राखी के खास मौके पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है. ये फोटो फिल्म ‘धुरंधर’ की है. इसमें रणवीर सिंह एक्ट्रेस हितिका बाली के साथ नजर आ रहे हैं. फिल्म में दोनों स्टार्स ने भाई-बहन का किरदार निभाया था.

ये भी पढ़ें: ‘100 मर्दों के सामने उतारने पड़े कपड़े…’, दीया मिर्जा ने सुनाया 22 साल पुराना किस्सा

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रणवीर ने अपनी बहन के चेहरे पर प्यार से अपना हाथ रखा हुआ है और हितिका काफी इमोशनल नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए आदित्य ने सिर्फ इतना लिखा, ‘रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं.’ वहीं आगे उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी लगाया.

रक्षा बंधन पर आदित्य धर को क्यों याद आए रणवीर सिंह? शेयर की 'धुरंधर' की इमोशनल तस्वीर

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने कमाए थे 3100 करोड़ रुपये

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. इसमें रणवीर के अपोजिट सारा अर्जुन ने काम किया था. वहीं आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे स्टार्स भी इसका हिस्सा थे. सैकनिल्क के मुताबिक 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने 1,307.35 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं मार्च 2026 में आए इसके दूसरे पार्ट ने और तगड़ी कमाई की थी. धुरंधर 2 का दुनियाभर में कलेक्शन 1,813.39 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. दोनों फिल्मों ने मिलकर 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था.

आदित्य धर का वर्कफ्रंट

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद आदित्य धर के अगले प्रोजेक्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आदित्य से आहोम साम्राज्य के एक सेनापति लाचित बोरफुकन की बायोपिक के लिए संपर्क किया था. 

ये भी पढ़ें: कौन हैं मायरा शिवन? ‘गांधारी’ में तापसी पन्नू की बेटी बनकर बटोर रहीं सुर्खियां



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment