लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Indore News:भूमिपूजन कार्यक्रम में बोले मंत्री विजयवर्गीय- हम काफिर हैं, तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो – Indore News: Minister Vijayvargiya Said At An Event, “if We Are *kafirs*, Then Do Not Walk On The Roads Built

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर राजनीतिक चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के सभी के लिए काम करती है, लेकिन यदि कोई कहता है कि वह भाजपा को वोट नहीं देता, तो उसे सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं का लाभ भी नहीं लेना चाहिए।

विजयवर्गीय ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिस मोहल्ले में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, वहां हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि कई मुस्लिम कार्यकर्ता उनसे कहते हैं कि वे भाजपा को वोट नहीं देते। इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि यदि आप भाजपा को वोट नहीं देते हैं तो फिर हम जो सड़क बना रहे हैं, उस पर मत चलना। आपके घर लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना का पैसा आ रहा है तो उसे भी मत लेना। 

ये भी पढ़ें: यूसीसी पर भोपाल में बैठक आज: धर्मगुरु, राजनीतिक दल व अफसर देंगे राय; मानसून सत्र में विधेयक पेश करने की तैयारी

हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं करती। पार्टी और सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर काम करती है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा को वोट दें तो पार्टी और अधिक समर्पण के साथ काम करेगी लेकिन वोट न देने पर भी विकास कार्य जारी रहेंगे। विजयवर्गीय ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं। सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है और पेयजल व सीवरेज नेटवर्क का विस्तार भी किया जा रहा है। उन्होंने चंदन नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 में करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा मंत्री विजयवर्गीय ने शहर में जल वितरण करने वाले नगर निगम के टैंकर चालकों का सम्मान भी किया। वहीं विधानसभा क्रमांक-1 की आंगनवाड़ियों में सांसद निधि से बोरिंग और फर्नीचर उपलब्ध कराने के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने एक बच्ची का जन्मदिन भी मनाया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्या लामिन यमाल और इनेस गार्सिया का हुआ ब्रेकअप:बिकनी वाली लड़की संग याट की तस्वीरों की सच्चाई क्या है? जानें – Lamine Yamal-ines Garcia Breakup Rumours: Did Barcelona Star Split With His Girlfriend? Who Is Raphinha Sister

Bihar:जिस सड़क से गुजरते हैं मंत्री-अधिकारी, वहां 28 साल से मंदिर में चल रहा स्कूल; दावों की खुली पोल – Gaya Primary School Running In Temple For 28 Years Children Study Under Tree

दुनिया में क्यों बढ़ रहे हैं टकराव?:rss प्रमुख ने बताई वजह; समाधान को लेकर क्या कहा? – Why Global Conflicts On Rise Rss Chief Mohan Bhagwat Explains Reason What He Say About Solution

कांवड़ ला रहे फौजी की मौत:आर्मी में भर्ती का जश्न अभी थमा भी नहीं था, अमन के न रहने की खबर ने तोड़ा परिवार – Soldier Carrying Kanwar Dies In Road Accident In Bijnor

Pappu Yadav:सांसद पप्पू यादव को तुरंत मिले अतिरिक्त Pso, दिल्ली Hc का केंद्र सरकार को सख्त निर्देश – Delhi High Court Directed Additional Security Officers Be Provided To Pappu Yadav

Mirzapur The Movie:‘मिर्जापुर’ के ट्रेलर में गुड्डू और मुन्ना ने मचाया भौकाल, अब थिएटर में चमकेंगे कालीन भैया – Mirzapur The Movie Trailer Release Pankaj Tripathi Ali Fazal And Divyendu Returns In Action Mode

Leave a Comment