लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मैं उनसे बहुत लड़ती थी…’, ऋषि कपूर संग रिश्ते पर नीतू ने किया खुलासा, पिता से बहुत डरते थे रणबीर-रिद्धिमा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘दादी की शादी’ को लेकर चर्चा में है. आज 8 मई को उनकी ये कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है. इसी बीच उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इसमें उन्होंने अपने और ऋषि कपूर के रिश्ते, बच्चों के साथ उनके संबंध और कई दिलचस्प किस्सों का खुलासा किया है. 

झगड़े के बाद बात बंद हो जाती थी

सोहा अली खान के साथ इंटरव्यू में नीतू कपूर ने बताया कि उनके और ऋषि कपूर के बीच बहुत झगड़े होते थे. उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ अपने पति से लड़ती थी और हमारे झगड़े महीनों तक चलते थे. झगड़े के समय मैं अपनी बात सही से रख नहीं पाती थी और ऋषि मेरी बात नहीं सुनते थे इसीलिए मैं बात करना बंद कर देती थी. वो मेरे बारे में जानने के लिए बच्चों से पूछते थे और कई महीनों बाद वो खुद आकर मुझसे बात करते थे. झगड़े के बाद वो मेरी हर बात मानते थे लेकिन ये बस कुछ दिन तक चलता था. फिर वो अपने पुराने अंदाज में लौट आते थे.’ 

ऋषि कपूर को खुश रखना चाहती थीं नीतू 

आगे उन्होंने बताया कि जब मैं सबको बताती थी कि हमारी शादी को 30 से 40 साल हो गए है, तो मेरी सास मजाक में कहती थी कि तुम लोग सिर्फ 20 साल ही शादीशुदा रहे हो, बाकी 10 साल तुम दोनों ने बात ही नहीं की. हालांकि नीतू ये भी मानती है कि ऋषि कपूर से वो बहुत प्रभावित हुई है. 14-15 साल की उम्र से ही मैं उनसे जुड़ी हुई थी. उनके साथ ही बड़ी हुई और उन्होंने मुझे दुनिया दिखाई. वो मुझे डिस्कोथेक ले जाकर वाइन पीना सिखाते थे. मैं हमेशा उन्हें खुश रखने की कोशिश करती थी.

ये भी पढ़ें: ‘आपकी अपनी इच्छा है कि…’, 8 घंटे काम करने की बहस पर बोले ‘हस्तिनापुर के वीर’ एक्टर मनीष वाधवा | Exclusive Interview

फिल्म फ्लॉप होने पर व्रत रखती थी

नीतू ने बताया कि जब भी ऋषि कपूर की कोई फिल्म फ्लॉप होती थी, तो वो उनके लिए व्रत रखती थी और मंदिर, गुरुद्वारा और चर्च जाती थी. वो उन्हें दुखी नहीं देखना चाहती थी क्योंकि ऋषि कपूर उनकी जिंदगी थे. आज के समय में लोग शादी को जरूरी नहीं मानते और बिना शादी किए बच्चे कर लेते है. इसीलिए शादी का महत्व खत्म हो रहा है. 

बच्चों से दूर थे ऋषि कपूर

इसके अलावा उन्होंने ऋषि कपूर और रणबीर-रिद्धिमा के रिश्ते पर कहा कि दोनों अपने पिता से बहुत डरते थे. जब भी वो घर आते थे, दोनों अपने कमरे में चले जाते थे. ऋषि भी उनके साथ दोस्त की तरह नहीं रहते थे, ताकि उनके बीच डर बना रहें. वहीं रणबीर ने भी ऋषि कपूर की आत्मकथा में बताया था कि वो अपने पिता के करीब नहीं रह पाए. साथ ही ऋषि कपूर ने भी माना था कि वो अपने बेटे को दोस्त बनाने का मौका खो बैठे. हमारे बीच हमेशा दूरी रही, जैसे मेरे और मेरे पिता के बीच थी.

ऋषि और नीतू का रिश्ता 

बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी 1980 में हुई थी. उस समय ऋषि 28 साल के थे और नीतू 22 साल की थी. शादी से पहले दोनों ही अपने करियर में पहचान हासिल कर चुके थे, हालांकि शादी के बाद नीतू ने अपने परिवार पर ध्यान दिया और फिल्मों से दूरी बना ली. 40 साल तक साथ रहने के बाद 2020 में ऋषि कपूर का निधन हो गया, जिसने उनके परिवार को सदमे में डाल दिया था.

ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ में मां सीता बनी साईं पल्लवी की डेब्यू फिल्म ‘एक दिन’ हुई फ्लॉप, बोलीं- गलत कास्टिंग हुई



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bandar BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका

‘कुछ फिल्मों की कुंडली होती है…’, ‘नो एंट्री 2’ की देरी पर बोले फिल्ममेकर अनीस बज्मी

Monday Box Office: मंडे को फिर ‘पेद्दी’ का बजा डंका, धीमी पड़ी ‘है जवानी…’ की रफ्तार, जानें- ‘बंदर’ सहित बाकी फिल्मों का हाल

ऑडिशन लेने वाला उस लायक है? ‘पंचायत’ एक्टर रघुबीर यादव ने कभी नहीं दिया ऑडिशन, इस शर्त पर करते हैं काम

Bandar Box Office: बॉबी देओल की ‘बंदर’ को मिली तारीफें हजार, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर क्यों रही बेकार? ये हैं 5 बड़ी वजहें

Peddi: राम चरण की ‘पेद्दी’ अब हिंदी में भी मचाएगी धमाल? मेकर्स ने निकाल दिया ये बंपर ऑफर

Leave a Comment