लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मक्के के आटे से बनाएं ऐसी कुरकुरी पूड़ी, रोटी भी लगेगी फीकी, जानें आसान तरीका

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Makke Ki Puri Recipe: सर्दियों में मक्के के आटे से बनी चीजों का स्वाद ही अलग होता है. आमतौर पर इससे मक्के की रोटी बनाई जाती है, लेकिन अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो मक्के के आटे की पूड़ी बना सकते हैं. बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से नरम ये पूड़ी सब्जी, दही या अचार के साथ खूब स्वादिष्ट लगती है.

मक्के का आटा गेहूं के आटे की तरह आसानी से बंधता नहीं है. इसलिए इसकी पूड़ी बनाते समय आटा गूंथने और बेलने के तरीके पर थोड़ा ध्यान देना पड़ता है. सही तरीका पता हो तो घर पर भी आसानी से स्वादिष्ट पूड़ी (Makke Ki Puri Recipe) बनाई जा सकती है.

मक्के के आटे की पूड़ी बनाने के लिए चाहिए ये सामान

{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 कप मक्के का आटा”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 चम्मच अजवाइन”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1/2 चम्मच नमक या स्वादानुसार”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 बड़ा चम्मच तेल या घी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”जरूरत के अनुसार गरम पानी”}

PC: Freepik ai generated
PC: Freepik ai generated

यह भी पढ़ें: मैदा वाले बिस्किट को कहें बाय-बाय, आटे और गुड़ से घर पर बनाएं ये टेस्टी बिस्किट

Makke Ki Puri Recipe: ऐसे बनाएं मक्के के आटे की पूड़ी

{“type”:”howToStep”,”text”:”

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मक्के का आटा लें. इसमें नमक, अजवाइन और एक चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा गरम पानी डालते हुए आटा गूंथें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

ध्यान रखें कि पानी एक साथ ज्यादा न डालें. मक्के का आटा पानी जल्दी सोख सकता है, इसलिए धीरे-धीरे पानी डालना बेहतर रहेगा.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

आटा तैयार होने के बाद इसे 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दें. आटा न बहुत सख्त होना चाहिए और न ही बहुत ढीला. पूड़ी बनाने के लिए ऐसा आटा रखें जिसे हाथ से आसानी से दबाया जा सके.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

यह सबसे जरूरी स्टेप है. मक्के के आटे में ग्लूटेन नहीं होता, इसलिए यह गेहूं के आटे की तरह आसानी से नहीं बेलता और दबाव पड़ने पर टूट सकता है.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

इसके लिए आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें. अब एक प्लास्टिक शीट, बटर पेपर या साफ गीले कपड़े की मदद से लोई को हल्के हाथ से दबाकर पूड़ी का आकार दें. बहुत पतली पूड़ी बनाने की कोशिश न करें, वरना तेल में डालते समय इसके टूटने की संभावना रहती है. पूड़ी को मध्यम मोटाई में रखें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अब कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम करें. तेल बहुत ज्यादा ठंडा होगा तो पूड़ी ज्यादा तेल सोख सकती है और बहुत तेज गरम होगा तो बाहर से जल्दी रंग पकड़ लेगी.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अब तैयार पूड़ी को सावधानी से तेल में डालें. कलछी से हल्का दबाने पर जब पूड़ी फूलने लगे, तो इसे पलट दें. दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तैयार पूड़ी को प्लेट में निकाल लें और इसी तरह बाकी पूड़ियां भी तल लें.

“}

किसके साथ खाएं मक्के की पूड़ी?

मक्के के आटे की गरमागरम पूड़ी (Makke Ki Puri Recipe) को आप आलू की सब्जी, मिक्स वेज, दही, हरी चटनी या अचार के साथ परोस सकते हैं. ठंड के मौसम में गरम चाय के साथ भी इसका स्वाद अच्छा लगता है. अगर आप इसे थोड़ा अलग स्वाद देना चाहते हैं, तो साथ में लहसुन-हरी मिर्च की चटनी भी परोस सकते हैं.

पूड़ी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • मक्के के आटे की पूड़ी बनाते समय सबसे ज्यादा ध्यान आटे की नमी पर देना जरूरी है.
  • अगर आटा बहुत सूखा होगा तो पूड़ी बनाते समय टूट सकता है. वहीं बहुत ज्यादा पानी डालने से लोई संभालना मुश्किल हो सकता है.
  • आटा गूंथने के लिए गरम पानी इस्तेमाल करें और पूड़ी को हाथ से दबाकर या शीट की मदद से आकार दें.
  • तेल का तापमान भी मध्यम रखें, इससे पूड़ी अच्छी तरह सिकेगी और बाहर से कुरकुरी बनेगी.

यह भी पढ़ें: न खोया, न मावा, कम सामान में बनाएं ऐसी लाजवाब मूंग दाल की बर्फी कि मेहमान भी मांगकर खाएंगे

The post मक्के के आटे से बनाएं ऐसी कुरकुरी पूड़ी, रोटी भी लगेगी फीकी, जानें आसान तरीका appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment