लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पीएम मोदी को भारत रत्न मिलेगा?:नड्डा ने साफ किया रुख, बोले- उचित समय पर फैसला लेगी भाजपा; राहुल पर भी हमला – Bharat Ratna For Pm Modi Jp Nadda Says No Discussion Has Taken Place In Bjp

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिए जाने की चर्चा के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा में इस मुद्दे पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ऐसे मामलों में उचित समय पर फैसला लेती है।

भारत रत्न पर BJP में कोई चर्चा नहीं

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नड्डा से पूछा गया कि क्या देशभर में चल रहे महीने भर के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंत में प्रधानमंत्री मोदी को भारत रत्न देने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इस पर नड्डा ने कहा कि सर्वोच्च नागरिक सम्मान से जुड़े मामलों में पार्टी उचित समय पर निर्णय लेती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने सवाल पूछने वाले की इस सलाह को अच्छा बताया।

‘पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकतांत्रिक नेता’

विपक्ष के उस आरोप पर भी नड्डा ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी पर तानाशाह की तरह काम करने का आरोप लगाया जाता है। नड्डा ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी “दुनिया के सबसे लोकतांत्रिक नेता” हैं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश में बदलाव और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ना लोकतंत्र और जनता को साथ लेकर चलने के बिना संभव नहीं होता।

राहुल गांधी के आरोप पर भी दिया जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस आरोप पर भी नड्डा ने पलटवार किया, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर आंकड़ों के जरिए देश की गलत तस्वीर पेश करने का आरोप लगाया था। नड्डा ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग अर्थशास्त्र का ‘ई’ तक नहीं जानते और जिस व्यक्ति का जिक्र सवाल में किया गया है, वह भी इसी श्रेणी में आते हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Hanuman Ansh Tops On Box Office Know Mirzapur The Movie And Haiwaan Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala

प्रयागराज में शूटआउट:सपा नेता पवन यादव की हत्या, पीठ में मारी गोली; कैफे के बाहर घात लगाए बैठे थे तीन कातिल – Sp District Secretary Pawan Yadav Shot Dead In Prayagraj

दिल्ली:भाजपा विधायक गजेंद्र दराल के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा, मंडल अध्यक्ष को पीटने का गंभीर आरोप – Fir Registered Against Mundka Bjp Mla Gajendra Daral Under Sc/st Act

Ind Vs Afg Live Score:इब्राहिम जादरान की शानदार बल्लेबाजी, सेदिकुल्लाह के साथ निभा रहे साझेदारी – Ind Vs Afg T20 Live Score: India Vs Afghanistan 2nd T20i Match Arun Jaitley Scorecard Result Updates In Hindi

मोहन भागवत:यूजीसी के प्रस्तावित नियमों पर संघ प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- ये सिर्फ मसौदा है, कानून नहीं बनेगा – Rss Chief Mohan Bhagwat Makes A Major Statement On Ugc Proposed Rules News In Hindi

Asksrk:‘अबराम पहले डूम्सडे देखेगा या किंग’? फैन के सवाल पर शाहरुख ने दिया गजब का जवाब; ‘धुरंधर’ पर कही ये बात – Shahrukh Khan Savage Replies In Asksrk Session Comment On Dhurandhar Doomsday And King

Leave a Comment