लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Afg Live Score:इब्राहिम जादरान की शानदार बल्लेबाजी, सेदिकुल्लाह के साथ निभा रहे साझेदारी – Ind Vs Afg T20 Live Score: India Vs Afghanistan 2nd T20i Match Arun Jaitley Scorecard Result Updates In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

07:49 PM, 15-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: जादरान की शानदार बल्लेबाजी

इब्राहिम जादरान शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं जिससे अफगानिस्तान का स्कोर 20 रन के पार पहुंच गया है। गुरबाज के रूप में अफगानिस्तान को पहला झटका लगा था, लेकिन इसके बाद जादरान ने मोर्चा संभाला हुआ है। 

07:37 PM, 15-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को पहला झटका

अर्शदीप सिंह ने रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर अफगानिस्तान को पहला झटका दिया है। अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला ओवर डालने आए जसप्रीत बुमराह ने दबाव बनाया और मेडन ओवर डाला। इसके बाद अर्शदीप भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। गुरबाज पर दबाव बढ़ा और उन्होंने शॉट लगाया, लेकिन गेंद हवा में टंग गई और रवि बिश्नोई ने आसान सा कैच पकड़ा। 

07:32 PM, 15-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पारी शुरू

भारत के खिलाफ दूसरी टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान पारी का आगाज करने उतरे हैं। 

07:04 PM, 15-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई। 

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदिन नईब, डारविश रसूली, अजमातुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी। 

07:02 PM, 15-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। श्रेयस ने टॉस के दौरान बताया कि वरुण चक्रवर्ती चोटिल हैं जिस कारण उन्हें प्लेइंग-11 में एक बदलाव करना पड़ा है। वरुण की जगह रवि बिश्नोई को एकादश में मौका मिला है। अफगानिस्तान ने एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। 

06:43 PM, 15-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: पांचवें गेंदबाज की समस्या हुई उजागर

हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के कारण भारतीय टीम में पांचवें विश्वसनीय गेंदबाजी विकल्प की कमी महसूस हो रही है। अर्शदीप ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए और अफगानिस्तान को आठ विकेट पर 156 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने भी चोट से वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरे टी20 से एक दिन पहले वरुण फिर चोटिल हो गए और सीरीज से बाहर हो गए। अब उनकी जगह रवि बिश्नोई प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं। लेकिन भारत को इस महीने के आखिर में होने वाले एशियाई खेलों से पहले पांचवें गेंदबाज की समस्या का समाधान करना होगा। अय्यर को उस स्थान की भरपाई करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि ऑलराउंडर शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके। रेड्डी ने दो ओवरों में 30 रन लुटाए, जबकि आखिरी ओवर में गेंद संभालने वाले दुबे ने 21 रन दिए। अर्शदीप, बुमराह, अक्षर पटेल और चक्रवर्ती के अच्छे प्रदर्शन से भारत को पांचवें गेंदबाजी के विकल्पों का खराब प्रदर्शन भारी नहीं पड़ा लेकिन भविष्य में टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

06:41 PM, 15-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: प्लेइंग-11 में होगा बदलाव

आम परिस्थितियों में भारतीय प्लेइंग-11 में बदलाव का कोई कारण नहीं दिखता, लेकिन वरुण चक्रवर्ती की चोट के बाद एकादश में परिवर्तन तय है। इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि भारत दूसरे टी20 में सैमसन को रोटेट कर वैभव को अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत करने भेजे। 

06:40 PM, 15-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: सैमसन होंगे ड्रॉप?

भारतीय टीम ने पहले टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया। भारत के लिए इस मैच में गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक सब ठीक रहा। लेकिन अब जब दोनों टीमों के बीच मंगलवार को दूसरा टी20 खेला जाएगा तो एक बार फिर नजर इस पर होगी कि संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में से किसे एकादश में मौका मिलेगा। पहले टी20 में सैमसन ने ओपनिंग की, लेकिन वह सस्ते में आउट हो गए।

06:35 PM, 15-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: इब्राहिम जादरान की शानदार बल्लेबाजी, सेदिकुल्लाह के साथ निभा रहे साझेदारी

Today Cricket Live Score IND vs AFG 2nd T20i 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और अफगानिस्तान के बीच आज दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहला टी20 जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी है। अब उसकी नजरें ये मुकाबला जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर होंगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पीएम मोदी को भारत रत्न मिलेगा?:नड्डा ने साफ किया रुख, बोले- उचित समय पर फैसला लेगी भाजपा; राहुल पर भी हमला – Bharat Ratna For Pm Modi Jp Nadda Says No Discussion Has Taken Place In Bjp

दिल्ली:भाजपा विधायक गजेंद्र दराल के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा, मंडल अध्यक्ष को पीटने का गंभीर आरोप – Fir Registered Against Mundka Bjp Mla Gajendra Daral Under Sc/st Act

मोहन भागवत:यूजीसी के प्रस्तावित नियमों पर संघ प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- ये सिर्फ मसौदा है, कानून नहीं बनेगा – Rss Chief Mohan Bhagwat Makes A Major Statement On Ugc Proposed Rules News In Hindi

Asksrk:‘अबराम पहले डूम्सडे देखेगा या किंग’? फैन के सवाल पर शाहरुख ने दिया गजब का जवाब; ‘धुरंधर’ पर कही ये बात – Shahrukh Khan Savage Replies In Asksrk Session Comment On Dhurandhar Doomsday And King

बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले:गया में 3516 करोड़ से बनेगा काशी विश्वनाथ जैसा कॉरिडोर, नई भर्तियों को भी मंजूरी – Bihar Cm Samrat Chaudhary Bihar Cabinet Decision Today In Hindi Bihar News

एमईए:’दिखावा नहीं, ठोस कदम उठाएं’, मसूद अजहर पर भारत की Pak को दो टूक; चीन और ओमान जहाज हमले पर क्या कहा? – Mea Press Briefing Randhir Jaiswal Bangladesh, Pakistan, China And Oman Vessel Attack Updates In Hindi

Leave a Comment