लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भूख नहीं है फिर भी कुछ खाने का मन करता है? जानें Hunger और Cravings में असली फर्क

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Hunger vs Cravings: कई बार ऐसा होता है कि पेट भरा हुआ होता है, लेकिन फिर भी कुछ खाने का मन करता रहता है. कभी चॉकलेट खाने की इच्छा होती है, तो कभी चटपटा या मीठा देखकर मुंह में पानी आने लगता है. ऐसे में अक्सर हम इसे भूख समझ लेते हैं. लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार खाने की इच्छा असली भूख ही हो. कई बार यह सिर्फ Cravings यानी किसी खास चीज को खाने की इच्छा होती है.

दोनों के बीच अंतर समझना इसलिए जरूरी है, क्योंकि बार-बार बिना भूख के खाने से जरूरत से ज्यादा कैलोरी शरीर में जा सकती है. तो आइए जानते हैं कि भूख और क्रेविंग्स (Hunger vs Cravings) में क्या फर्क होता है और इन्हें पहचानने का आसान तरीका क्या है.

असली भूख कैसी होती है?

जब शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है, तब हमें भूख महसूस होती है. यह धीरे-धीरे बढ़ती है और आमतौर पर किसी एक खास खाने की मांग नहीं करती. यानी भूख लगी है तो आपके लिए घर का खाना, दाल-चावल, रोटी-सब्जी या कोई सामान्य भोजन भी अच्छा लग सकता है. असली भूख के साथ पेट में गुड़गुड़ाहट, कमजोरी, चिड़चिड़ापन या ध्यान लगाने में परेशानी जैसी चीजें भी महसूस हो सकती हैं. खाना खाने के बाद आमतौर पर पेट भरने का एहसास भी होता है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

क्रेविंग्स क्या होती हैं?

क्रेविंग्स में पेट से ज्यादा दिमाग किसी खास खाने की तरफ खिंचता है. जैसे, खाना खाने के कुछ देर बाद अचानक आइसक्रीम, चिप्स, चॉकलेट या कोई फास्ट फूड खाने का मन होना. इसमें अक्सर आपको सिर्फ वही खास चीज चाहिए होती है. अगर वह चीज सामने न हो तो सामान्य खाना खाने का मन नहीं करता. यही संकेत बता सकता है कि यह असली भूख के बजाय क्रेविंग्स हो सकती है.

यह भी पढ़ें: लिवर को हेल्दी रखने में कैसे मदद करता है कीवी? जानिए फायदे, सही मात्रा और जरूरी सावधानियां

Hunger vs Cravings: भूख और क्रेविंग्स में ऐसे करें अंतर

अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि सच में भूख लगी है या सिर्फ कुछ खाने का मन कर रहा है, तो खुद से पूछें- अगर अभी मुझे घर का सामान्य खाना मिले, तो क्या मैं उसे खा लूंगा/लूंगी. अगर हां, तो आपको सच में भूख लगी है. लेकिन अगर आप सिर्फ पिज्जा, मिठाई, चिप्स या किसी खास चीज के बारे में सोच रही हैं और सामान्य खाना नहीं खाना चाहतीं, तो यह क्रेविंग्स हो सकती है.

क्रेविंग्स क्यों होती हैं?

क्रेविंग्स के पीछे कई कारण हो सकते हैं. स्ट्रेस, बोरियत, नींद की कमी, लंबे समय तक खाना न खाना या किसी खास खाने की आदत इसकी वजह बन सकती है. कई बार सोशल मीडिया पर खाने की वीडियो या तस्वीरें देखने से भी अचानक कुछ खाने की इच्छा बढ़ जाती है. अगर आप लंबे समय तक अपनी पसंद की चीजें पूरी तरह रोक देती हैं, तो बाद में उसी खाने की क्रेविंग्स ज्यादा महसूस हो सकती है.

यह भी पढ़ें: खाना खाते ही बिस्तर पर लेटने की आदत पहुंचा सकती है बड़ा नुकसान, शरीर में शुरू हो सकती हैं ये 3 गड़बड़ियां

The post भूख नहीं है फिर भी कुछ खाने का मन करता है? जानें Hunger और Cravings में असली फर्क appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment