- एसबीआई म्यूचुअल फंड, जेप्टो भी 2026 में IPO लाएंगे.
Upcoming IPOs: साल 2026 की दूसरी छमाही में प्राइमरी मार्केट में गजब की तेजी लौटने वाली है. देश की कई बड़ी कंपनियों ने या तो अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है या अपने पब्लिक इश्यू लॉन्च करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गई हैं. भारत के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज और देश के सबसे बड़े टेलीकॉम और डिजिटल प्लेटफॉर्म से लेकर तेजी से बढ़ती क्विक कॉमर्स कंपनी और देश के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड हाउस तक- अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां आने वाले समय में स्टॉक मार्केट में आने की तैयारी कर रही हैं. आइए अपकमिंग आईपीओ की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं:-
मेनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ
Reliance Jio IPO: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली इस कंपनी ने 19 जुलाई को SEBI के पास अपना DRHP जमा करा दिया है. कंपनी का प्लान आईपीओ के जरिए नया फंड जुटाने का है. DRHP के मुताबिक, कंपनी 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी करने की योजना बना रही है. इससे मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपनी सब्सिडियरी कंपनियों का कर्ज कम करने और भविष्य में विस्तार के लिए किया जाएगा. आईपीओ का साइज 37700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
NSE IPO: देश का सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) भी अपना आईपीओ लाने जा रहा है. इसने भी अपना DRHP सेबी के पास जमा करा दिया है. DRHP के अनुसार, पूरा इश्यू ‘ऑफर फॉर सेल’ होगा. इसमें फ्रेश इश्यू जारी नहीं किए जाएंगे. जिसका मतलब है कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेंगे, जबकि एक्सचेंज को खुद कोई फंड नहीं मिलेगा.इसकी वैल्यू 30000 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
SBI Mutual Fund IPO: भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी भी शेयर बाजार में उतरने के लिए तैयार है. SBI म्यूचुअल फंड को अपने IPO के लिए रेगुलेटरी मंजूरी मिल गई है. यह आईपीओ जुलाई 2026 के शुरुआती हफ्तों में दस्तक दे सकता है. आईपीओ का साइज 10000 करोड़ रुपये है. यह भी पूरी तरह से ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) होगा, जिसमें मौजूदा प्रमोटर – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अमंडी इंडिया होल्डिंग -अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेंगे. लिस्टिंग के बाद SBI म्यूचुअल फंड भारत की छठी लिस्टेड एसेट मैनेजमेंट कंपनी बन जाएगी.
Zepto IPO: क्विक-कॉमर्स सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने अपना अपडेटेट DRHP दाखिल करा दिया है. इसके जुलाई-अगस्त 2026 के बीच लॉन्च होने की संभावना है. इसके अपडेटेड DRHP के अनुसार, IPO में फ्रेश इश्यू और ‘ऑफर फॉर सेल’ दोनों शामिल हैं. आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी अगले कुछ सालों में कंपनी के ‘डार्क स्टोर्स’ के नेटवर्क का विस्तार करने में करेगी. डार्क स्टोर ग्राहकों के नजदीक स्थित छोटे गोदाम होते हैं, जो कंपनियों को ऑनलाइन ऑर्डर तेजी से पहुंचाने में मदद करते हैं. इसका साइज 8010 करोड़ रुपये है.
Acko General Insurance IPO: Insurtech सेक्टर की यह कंपनी भी आईपीओ लाने की तैयारी में है. आईपीओ का साइज 2831 करोड़ रुपये है. इसके लॉन्च होने की संभावना चालू तिमाही या अगली तिमाही (Q2-Q3 FY27) में है.
Milky Mist Dairy Food IPO: इसे भी सेबी से रेगुलेटरी मंजूरी मिल गई है. बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए प्रमोटर्स ने इसे थोड़ा होल्ड कर रखा है, लेकिन इसे अक्टूबर 2026 तक लॉन्च कर दिए जाने की उम्मीद है. हाल ही में Temasekसे इसे प्री-आईपीओ फंडिंग भी मिली है.
SME सेगमेंट IPO
Astha Spintex IPO: यह एक एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है. इसका साइज 170 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. रीटेल और हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) छोटे साइज के चलते इसकी लिस्टिंग पर नजरे टिकाए हुए हैं.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
गायों को बीयर पिलाकर सबसे अच्छा बीफ बनाएंगे मार्क जुकरबर्ग, Meta चीफ के नए बिजनेस ने चौंकाया


