लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भारत-बेल्जियम संबंध:पीएम मोदी से मिले प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर, व्यापार-रक्षा समेत कई मुद्दों पर होगी बात – India-belgium Relations Prime Minister Bart De Wever Meets Pm Modi Discussions Issues, Including Trade Defense

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत, यूरोपीय संघ और यूरोप के साथ अपने संबंध मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में हुई।

इससे पहले, प्रधानमंत्री डी वेवर ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वहां पुष्पांजलि अर्पित की और फूल चढ़ाए। बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने राजघाट पर विजिटर्स बुक में भी हस्ताक्षर किए।

बेल्जियम के प्रधानमंत्री कब तक भारत के दौरे पर हैं? 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर डी वेवर 4 सितंबर तक भारत के दौरे पर हैं। इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करना तथा व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना है।

भारत के पहले दौरे पर हैं डी वेवर

फरवरी 2025 में पद संभालने वाले डी वेवर बेल्जियम के प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार भारत का दौरा कर रहे हैं। यह दौरा दो दशकों में किसी बेल्जियम के प्रधानमंत्री की भारत की पहली यात्रा भी है।

उनके साथ बेल्जियम के रक्षा और विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रैंकन और अधिकारियों व बिजनेस लीडर्स का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। जिसमें बेल्जियम के रक्षा उद्योग के प्रतिनिधि शामिल हैं।

यह दौरा भारत और बेल्जियम के संबंधों में आई तेजी के बीच हो रहा है।

दोनों देश के बीच कब हुए थे समझौता?  

यह दौरा भारत और बेल्जियम के रिश्तों में आई तेजी के बीच हो रहा है। इससे पहले मार्च 2025 में प्रिंसेस एस्ट्रिड की अगुवाई में बेल्जियम का एक आर्थिक मिशन भारत आया था, जिसमें कंपनियों, चैंबर ऑफ कॉमर्स, एकेडेमिया और सरकारी संस्थानों के 338 लोगों ने हिस्सा लिया था और 38 समझौते (MoU) हुए थे।

राजनाथ सिंह से मिले बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकन


इससे पहले गुरुवार को, बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकन ने भारत की तकनीकी क्षमता की तारीफ की और राष्ट्रीय राजधानी में रक्षा मंत्रियों की द्विपक्षीय बैठक में भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत करने का आह्वान किया।

इस दौरे से क्या उम्मीद है? 


डी वेवर के दौरे के दौरान बेल्जियम के रक्षा और विदेश व्यापार मंत्री और बेल्जियम के रक्षा उद्योगों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी से भारत और बेल्जियम के रक्षा औद्योगिक इकोसिस्टम के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने का मौका मिलने की उम्मीद है।

उम्मीद है कि डी वेवर का दौरा द्विपक्षीय संबंधों में हाल ही में आई तेजr को और आगे बढ़ाएगा और भारत-बेल्जियम सहयोग को आगे बढ़ाने का मौका देगा।  साथ ही भारत-ईयू और भारत-यूरोप संबंधों को मजबूत करने में बेल्जियम की भूमिका को और गहरा करेगा। 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंकित बालियान हत्याकांड में एक और खुलासा:गायक का कत्ल कर चारों शार्प शूटरों को करना था ये काम, मिला ये सामान – Four Shooters Were Preparing To Flee Abroad After Murder Of Ankit Baliyan

फर्रुखाबाद में बोले योगी:हर संभव मदद पहुंचाएगी सरकार, 1000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट; बेघर 31 लोगों को पट्टा – Cm Yogi Reaches Farrukhabad, Relief Material To Be Distributed To 1,000 Flood-affected People

बिहार में बाढ़ की स्थिति :आठ जिलों को सरकार का हाई अलर्ट; कहां डूब रहे घर, कट रही जमीन, छा गया अंधेरा? – Know About Bihar Flood Situation Near My Area On Maps Google Bihar Flood Live Bihar News Update In Hindi

एमपी:48 घंटे की बारिश से पन्ना बेहाल, शहर की सड़कें जलमग्न; नदियों में बढ़ा जलस्तर, बाढ़ का खतरा मंडराया – Mp Weather 48 Hours Of Heavy Rain Inundates Panna Rivers Overflow Flood Risk Escalates

मेटा स्मार्ट ग्लास: अब नोटिफिकेशन लाइट को छिपाकर नहीं बना सकते वीडियो, बढ़ रहे प्राइवेसी उल्लंघन के मामले – Now You Cant Record Video Hiding Notification Light On Meta Ai Glasses Updates Privacy Guidelines

लखनऊ:हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर आज सजेगा राधा-कृष्ण का दरबार, मौके पर भी करा सकेंगे पंजीकरण; जानिए इसके नियम – Lucknow: Radha-krishna’s Court Will Be Set Up At Hazratganj Metro Station Today, Registrations Can Be Done On

Leave a Comment