लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भारत बनाम वेस्टइंडीज:पहले टी20 में अभिषेक-संजू करेंगे ओपनिंग या होगी वैभव की एंट्री? कोच मोर्केल ने दिया जवाब – Ind Vs Wi: Morne Morkel Speaks On Opening Pair Of Team India, Vaibhav, Abhishek And Sanju Samson Know

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर अहम बात कही है। मोर्केल का मानना है कि वैभव को टीम के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए। अगर उन्हें खेलने का मौका नहीं भी मिलता है, तब भी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ रहना और उनकी तैयारियों को देखना उनके विकास के लिए काफी फायदेमंद होगा। वैभव हाल ही में एशियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने टूर्नामेंट के सभी मुकाबले खेले, लेकिन बल्ले से प्रभाव नहीं छोड़ सके। ऐसे में मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के पारी की शुरुआत करने की संभावना है।




IND VS WI: Morne Morkel speaks on opening pair of team India, Vaibhav, Abhishek and Sanju Samson know

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : IANS


टीम के साथ रहना भी युवा खिलाड़ी के लिए अहम

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्केल ने कहा कि वैभव की प्रतिभा से सभी परिचित हैं। उनके मुताबिक, इस स्तर के खिलाड़ियों के साथ जितना अधिक समय वैभव बिताएंगे और जितना ज्यादा इस स्तर पर अभ्यास करेंगे, उतना ही उनके क्रिकेट के लिए अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि अगर वैभव को मैच खेलने का समय कम भी मिलता है, तो वह टीम बस, ड्रेसिंग रूम और होटल में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ रहते हैं। इस दौरान उनसे बातचीत करना, उनकी तैयारियों को देखना और यह समझना कि वे अपनी पारी की योजना कैसे बनाते हैं, वैभव के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

मोर्केल ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को सही माहौल देना टीम की जिम्मेदारी है। उन्हें सवाल पूछने, चीजों को देखने और उनसे सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। खेलने का मौका मिले या सीमित हो, युवा खिलाड़ियों का सीखना और आगे बढ़ना जरूरी है।


IND VS WI: Morne Morkel speaks on opening pair of team India, Vaibhav, Abhishek and Sanju Samson know

अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : ANI


प्लेइंग इलेवन पर क्या बोले मोर्केल?

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 के लिए संभावित सलामी जोड़ी को लेकर मोर्केल ने कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया। उन्होंने कहा कि एशियाड में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को शीर्ष क्रम में खिलाने का संयोजन टीम ने चुना था, लेकिन आगामी सीरीज के लिए सही संयोजन पर फैसला किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि एशियाई खेलों के बाद खिलाड़ियों की वापसी और यात्रा के कारण कुछ खिलाड़ी अभी पूरी तरह से सामान्य स्थिति में नहीं आए हैं। कुछ खिलाड़ी केवल कुछ दिन पहले ही लौटे हैं, इसलिए यात्रा की थकान और जेट लैग भी टीम के सामने चुनौती है।


IND VS WI: Morne Morkel speaks on opening pair of team India, Vaibhav, Abhishek and Sanju Samson know

मोर्ने मोर्केल
– फोटो : IANS


मजबूत बेंच स्ट्रेंथ बनाना भारत का लक्ष्य

मोर्केल ने कहा कि भारत का मुख्य लक्ष्य मुकाबले जीतने के साथ-साथ खिलाड़ियों का मजबूत पूल तैयार करना है, ताकि जरूरत पड़ने पर टीम के पास पर्याप्त विकल्प मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार क्रिकेट खेला है। जिन खिलाड़ियों को मौका मिला, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत के लिए यह अच्छी बात होगी कि खिलाड़ियों का यह पूल लगातार मजबूत होता रहे और ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को भारतीय टीम की जर्सी पहनकर खेलने का अनुभव मिले।


IND VS WI: Morne Morkel speaks on opening pair of team India, Vaibhav, Abhishek and Sanju Samson know

कुलदीप यादव
– फोटो : ANI


कुलदीप यादव के फॉर्म से खुश मोर्केल

मोर्केल ने स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कुलदीप अपनी लय में लौट आए हैं और अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। मोर्केल के मुताबिक, एक गेंदबाज के लिए लय हासिल करना कभी-कभी मुश्किल होता है और इसमें समय लग सकता है। लेकिन कुलदीप एक बड़े मैच विजेता हैं और उनका आत्मविश्वास लौटना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली पुलिस में फेरबदल:एसीपी विवेक भगत का हुआ प्रमोशन, उपराज्यपाल ने सौंपा अतिरिक्त डीसीपी का प्रभार – Delhi Police Acp Vivek Bhagat Promoted Lieutenant Governor Assigns Additional Dcp Charge

यूपी:चुनाव से पहले सरकार ला सकती है एक और अनुपूरक बजट, दिसंबर में शीतकालीन सत्र में है तैयारी – Up: Government May Introduce Another Supplementary Budget Before Elections, Preparations Underway For Winter S

यूपी:प्रदेश में मौसम ने ली एक बार फिर करवट, हवाओं के साथ बारिश और ओले; इन जिलों के लिए अलर्ट जारी – Up: Weather In The State Has Taken A Turn Once Again, With Winds Accompanied By Rain And Hail; Alert Issued Fo

दिल्ली:संसद मार्ग थाना पुलिस ने दर्ज की चार एफआईआर, विरोध-प्रदर्शन के दौरान 18 लोगों को हिरासत में लिया – Parliament Street Police Register Four Firs And 18 People Detained During Protest

स्टार्टअप:लैपटॉप चार्जिंग की टेंशन से निकला ‘पावर’ आइडिया, उत्तराखंड के युवाओं ने बना दिया खास बैग – Laptop Charging Powerbag Invented By Uttarakhand Kotdwar Two Youths Throw Startup

लियोनल मेसी का विदाई मैच:अर्जेंटीना की जर्सी में आखिरी बार दिखने को तैयार, कब-कहां और किस टीम से होगी टक्कर? – Lionel Messi Set For Final Argentina Appearance As Legend Prepares To Bid Farewell

Leave a Comment