लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Michael India BO Day 2: दूसरे दिन ‘माइकल’ ने इंडिया में किया बॉक्स ऑफिस धमाका, कमा डाले इतने करोड़

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ खूब चर्चा में है. फिल्म को दुनियाभर में प्यार मिल रहा है. इंडिया में भी माइकल जैक्सन के फैंस फिल्म को पसंद कर रहे हैं. फिल्म ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के दो दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

‘माइकल’ ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 5 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. फिल्म को 3190 शोज मिले. वहीं फिल्म को 19 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं. पर फिल्म ने अगर दूसरे दिन 5 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 10.30 करोड़ हो गया है. 

ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla BO Day 9: ‘भूत बंगला’ की हुई 100 करोड़ क्लब में एंट्री, नौवें दिन अक्षय कुमार की फिल्म का तूफान

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 1.7 करोड़ का कलेक्शन किया था. पहले दिन फिल्म ने 3.60 करोड़ का बिजनेस किया. इन दिनों थिएटर में ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्में लगी हैं. दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की. लेकिन माइकल पर इन फिल्मों का भी खास असर देखने को नहीं मिल रहा है. फिल्म अपने पेस में कमाई कर रही है.

माइकल जैक्सन की जर्नी

फिल्म को Antoine Fuqua ने डायरेक्ट किया है. वहीं John Logan ने फिल्म को लिखा है. फिल्म में निया लॉन्ग, लॉरा हैरियर, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो जैसे स्टार्स भी नजर आए हैं. ये फिल्म 70 के दशक में माइकल के एक सोलो आर्टिस्ट के तौर पर उनकी ग्रोथ, जबरदस्त शोहरत और 1984 में ‘विक्ट्री टूर’ से ठीक पहले हुए हादसे के बाद उनके कमबैक की कहानी बयां करती है.

माइकल जैक्सन की बात करें तो 29 अगस्त 1958 में उनका जन्म हुआ. 25 जून 2009 को माइकल जैक्सन का निधन हुआ. माइकल जैक्सन पॉपुलर अमेरिकी पॉप सिंगर थे. उनकी मून वॉक भी बहुत पॉपुलर है. माइकल ने सिर्फ 11 साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समर में बिखेरना है ग्लैम? सुहाना खान के इन आउटफिट्स से लें इंस्पिरेशन, लुक हो जाएगा ट्रेंडी

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ से फेमस हुआ ल्यारी, तो पाकिस्तान ने कॉपी करके बना दी फिल्म

‘भूत बंगला’ की बड़ी सक्सेस के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिर तबाही लाने को तैयार अक्षय कुमार और प्रियदर्शन, दोबारा मिलाया हाथ

बेटी संग लारा दत्ता का दिखा मस्ती भरा अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ क्यूट डांस वीडियो

Box Office: ‘भूत बंगला’ को कांटे की टक्कर दे रही ‘माइकल’, ‘धुंरधर 2’ भर रही पानी, जानिए मंडे कलेक्शन का हाल

‘खिलजी से भी ज्यादा मुश्किल था…’, रणवीर सिंह के लिए थकाने वाला था ‘हमजा’ का किरदार, बिजनेस पार्टनर ने किया खुलासा

Leave a Comment