गुरुग्राम में सड़क पर हुई झड़प का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजीव चौक के पास हुई इस घटना में एक स्कॉर्पियो गाड़ी चालक ने विंडसर गाड़ी चालक को बुरी तरह पीटा। उसने विंडसर गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।
यह घटना सड़क पर साइड न देने को लेकर हुई। विंडसर गाड़ी चालक ने स्कॉर्पियो गाड़ी चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी युवक ने पहले डंडे से विंडसर गाड़ी के शीशे तोड़े। इसके बाद उसने विंडसर गाड़ी चालक के साथ मारपीट की।
इस पूरी घटना का पीड़ित ने वीडियो बनाया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गाड़ी चालक “भाई साहब पकड़ो इनको, ये गुंडे हैं” कहते हुए सुना जा सकता है। पीड़ित विंडसर गाड़ी चालक ने गुरुग्राम पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
