लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी:लखनऊ के कैंट इलाके में ट्रेन पलटाने की रची गई साजिश, ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गाड़ी – Up: A Conspiracy Was Hatched To Derail A Train In Lucknow’s Cantonment Area; The Driver Applied Emergency Brak

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजधानी में एक बार फिर रेल यात्रियों की जान से खिलवाड़ करते हुए ट्रेन को डिरेल (पटरी से उतारने) करने की साजिश सामने आई है। इस बार कैंट के दिलकुशा ब्लॉक हट के पास शुक्रवार दोपहर पंजाब मेल के आने से पहले रेलवे ट्रैक पर 50 किलो वजनी लोहे का चौखट रख दिया गया। लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। इसके बावजूद लोहे का चौखट इंजन में फंस गया।

इस मामले में कैंट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। लखनऊ के वरिष्ठ खंड अभियंता (रेलपथ) राजकिशोर मिश्र के अनुसार, 13006 पंजाब मेल अमृतसर से हावड़ा जा रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे ट्रेन जब कैंट के दिलकुशा ब्लॉक हट के पास पहुंची, तभी लोको पायलट ने ट्रैक पर लोहे का बड़ा चौखट पड़ा देखा। उन्होंने बिना देरी किए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। इसके बावजूद इंजन ट्रैक पर रखे 50 किलो वजनी लोहे के चौखट से टकरा गया और वह इंजन के नीचे फंस गया। लोको पायलट ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। चौखट को हटाकर आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया।

इलाके के कैमरे खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद राजकिशोर मिश्र की तहरीर पर कैंट थाने में रेलवे अधिनियम की धारा 151 (रेल संपत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने या नष्ट करने से संबंधित) और धारा 153 (रेल यात्रियों की सुरक्षा को जानबूझकर खतरे में डालने से संबंधित) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। एसओ कैंट गुरप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस और सर्विलांस टीम घटनास्थल के आसपास जांच कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Tcs:पोर्शे की It कंपनी Mhp खरीदेगी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, 5 साल की रणनीतिक डील भी; कितना बड़ा है यह सौदा? – Tcs-porsche Deal: Tata Consultancy Services To Acquire Mhp For $320 Million, What Makes The 5-year Deal Big?

Jabalpur News:प्रदेश के चार जिलों में चिटफंड कंपनी खोलकर 42 करोड़ का घोटाला, सीआईडी की जांच में हुआ खुलासा – ₹42 Crore Scam Involving Chit-fund Companies Across Four Districts Of The State

पिता को याद कर छलके Cid के इंस्पेक्टर दया के आंसू; संघर्ष के दिनों को किया याद; वीडियो वायरल – Show Cid Fame Actor Dayanand Shetty Gets Emotional Remembering His Father

Us ने देशों को दी चेतावनी:स्कॉट बेसेंट बोले- ईरान से तोड़ें संबंध या लगाएंगे प्रतिबंध; चीन को लेकर क्या कहा? – Us-warning-of-economic-attack-iran-operation-economic-outcast-scott-bessent-china-to-other-countries

Tmc में गुटबाजी:विधायक मोहम्मद कासिम सिद्दीकी बोले- जब तक सक्रिय, दीदी के साथ; क्या अब ऋतब्रत खेमे में बगावत? – West Bengal Ritbrata Banerjee Vs Mamata Tmc Rift Mla Mohammad Kasem Siddique Claim Hindi News Updates

शोपियां:चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों के गिरफ्तार होने की सूचना, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद – Reports Of Three Suspects Being Arrested During A Check In Shopian

Leave a Comment