लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

भाजपा-अकाली दल का होगा गठबंधन?:चुनाव में दोनों दल साथ आए तो बदलेगी इन सीटों पर तस्वीर; कड़ा होगा मुकाबला – Urban Bjp And Rural Akali Votes Could Change The Contest In Several Punjab Seats

[sm_links_style1]

विस्तार

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के संभावित पुनर्गठन की चर्चाएं तेज हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के विधानसभा-वार आंकड़ों से इस गठबंधन की संभावित ताकत का आकलन किया गया है। इन आंकड़ों के अनुसार, यदि दोनों दल साथ आते हैं तो करीब 21 विधानसभा क्षेत्रों में उनका संयुक्त वोट कांग्रेस या आम आदमी पार्टी से अधिक हो सकता है। हालांकि, यह केवल एक गणितीय विश्लेषण है और इसे 2027 के विधानसभा चुनाव का सीधा परिणाम नहीं माना जा सकता।




2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 23 विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक वोट प्राप्त किए थे। वहीं, अकाली दल नौ क्षेत्रों में आगे रहा था। इस तरह, अलग-अलग चुनाव लड़ने के बावजूद दोनों दलों ने कुल 32 विधानसभा क्षेत्रों में अपनी बढ़त बनाई थी। इन दोनों दलों के वोटों को जोड़ने पर कई अन्य सीटों पर भी चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। 

Source link

[webinsights_author_box]
[sm_links_style2]