लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बुरा समय आने से पहले घर में दिखने लगते हैं ये 5 संकेत, कहीं आपके घर में भी तो नहीं हो रहे ऐसे बदलाव?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने जिन बातों का जिक्र किया था, वे आज के समय में भी मानवजाति को सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. चाणक्य का हमेशा से यह मानना था कि किसी भी इंसान की जिंदगी में जब कोई बड़ी मुसीबत या बुरा समय आने वाला होता है, तो वह अचानक से बिल्कुल नहीं आता. हमारे घर का माहौल और आसपास की चीजें काफी पहले से ही हमें कुछ स्पष्ट इशारे देने लगती हैं. उनके अनुसार, अगर हम इन इशारों या संकेतों को समय रहते समझ लें, तो आने वाली परेशानियों या बुरे समय के लिए खुद को पहले से ही तैयार कर सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं संकेतों के बारे में बहुत आसान शब्दों में समझाने वाले हैं, जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि अब आपका बुरा समय शुरू हो सकता है. तो चलिए, इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

chanakya niti on begining of bad times
chanakya niti on begining of bad times

तुलसी के पौधे का अचानक सूख जाना

तुलसी का पौधा लगभग सभी के घरों में पाया जाता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार तुलसी का यह पौधा सिर्फ पूजा-पाठ के लिए ही खास नहीं होता है, बल्कि यह हमारे घर के माहौल को भी दर्शाता है. अगर आप घर पर मौजूद इस तुलसी के पौधे का सही से देखभाल कर रहे हैं, फिर भी वह अचानक सूख जा रहा है या फिर मुरझाने लग रहा है, तो यह साफ तौर पर इस बात की तरफ इशारा करता है कि घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ रही है. चाणक्य के अनुसार जिस घर में गरीबी या फिर मुसीबत आने वाली होती है, वहां से सुख-शांति सबसे पहले दूर होने लगती है.

ये भी पढ़ें: इन 5 गलतियों की वजह से घर में नहीं टिकती सुख-शांति और खुशहाली, चाणक्य ने इन्हें बताया परिवार का सबसे बड़ा दुश्मन

घर में रोज-रोज छोटी बातों पर झगड़े होना

चाणक्य नीति के अनुसार जिस घर में भी सभी लोग बहुत ही प्यार से मिल-जुलकर रहते हैं, वहां हमेशा खुशी और तरक्की बनी रहती है. लेकिन इसके ठीक विपरीत, अगर किसी घर में बिना किसी बड़ी वजह के हर रोज बहस और झगड़े होने लगे हैं, तो समझ लेना चाहिए कि अब बुरा समय आ सकता है. जब घर और परिवार के लोगों में आपस में नहीं बनती है, तो मन अशांत रहने लग जाता है, पढ़ाई या कामों में मन लगना बंद हो जाता है और साथ ही देखते ही देखते पैसों का नुकसान भी होने लगता है.

पैसों की तंगी होना और फालतू खर्चे बढ़ना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जब बुरा वक्त आने वाला होता है, तो उससे पहले इंसान का अपनी जेब और पैसों पर कंट्रोल पूरी तरह से खत्म होने लग जाता है. अगर आपके पास अचानक से पैसों की कमी होने लग जाए, आपकी सेविंग्स तेजी से खत्म होने लग जाए या फिर ना चाहते हुए भी बेकार की चीजों में पैसा पानी की तरह बहने लग जाए, तो आपके लिए यह एक बहुत ही बड़ी चेतावनी है. ऐसे समय में इंसान को तुरंत समझदार बन जाना चाहिए और सोच-समझकर पैसे खर्च करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 

न 5 चीजों पर कंट्रोल करते ही बदल जाएगी आपकी जिंदगी, खुद पर जीत दिलाएंगी आचार्य चाणक्य की ये बातें

बड़े-बुजुर्गों का अपमान करना

चाणक्य नीति के अनुसार जिस घर में भी मां-बाप, दादा-दादी या फिर गुरुओं की इज्जत नहीं की जाती, वहां कभी भी अच्छा समय ठहर नहीं सकता है. अगर आपके परिवार के किसी सदस्य के मन में अचानक से ही बड़ों के लिए आदर-सम्मान कम होने लग गया है और बात-बात पर उनकी बातों को काटा जा रहा है या फिर हर समय उनका अपमान किया जा रहा है, तो यह बहुत ही गलत बात है. बड़ों की दुआएं और आशीर्वाद ही हमें बड़ी से बड़ी मुसीबत से बचाते हैं, और जब हम उनकी इज्जत करना बंद कर देते हैं, तो हमारा बुरा समय शुरू हो जाता है.

कांच या पूजा के सामान का बार-बार टूटना

आचार्य चाणक्य के अनुसार घर में कांच की चीजों का या फिर पूजा-पाठ के बर्तनों का बार-बार हाथों से छूटकर गिरना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार, इस तरह की घटनाएं इशारा करती हैं कि आने वाले दिनों में कोई पैसों की तंगी या फिर सेहत से जुड़ी परेशानी का सामना आपको करना पड़ सकता है. उनके अनुसार अगर आपके साथ ऐसा हो तो घबराने की जरूरत नहीं है. बेहतर होगा कि आप थोड़ा अलर्ट रहना शुरू कर दें.

ये भी पढ़ें: भूलकर भी इन 4 लोगों के सामने न बहाएं आंसू, वरना आपकी कमजोरी ही बन जाएगी उनकी सबसे बड़ी ताकत

The post बुरा समय आने से पहले घर में दिखने लगते हैं ये 5 संकेत, कहीं आपके घर में भी तो नहीं हो रहे ऐसे बदलाव? appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment