स्पेन के स्टार डिफेंडर मार्क कुकुरेला ने फीफा विश्व कप फाइनल से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर स्पेन रविवार को फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को हराकर विश्व कप जीत जाता है तो वह राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लेंगे। कुकुरेला का मानना है कि यूरोपीय चैम्पियनशिप और विश्व कप जीतने के बाद उनके लिए हासिल करने को कुछ नहीं बचेगा। 27 वर्षीय कुकुरेला ने फ्रांसीसी अखबार ले’एकिप से बातचीत में कहा, ‘अगर हम विश्व कप जीत जाते हैं तो अगले ही दिन मैं कोच लुइस डे ला फुएंते को फोन करके कहूंगा कि अब मुझे टीम में नहीं गिना जाए। मैं राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले रहा हूं। यूरो कप और विश्व कप जीतने के बाद इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।’