लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

फिल्मों के अलावा इन 10 जगहों से होती है सनी लियोनी की कमाई, नेटवर्थ जानकार उड़ जाएंगे होश

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उनका नाम इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है. सनी लियोनी ने 2012 में आई फिल्म ‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. सनी लियोनी 13 मई, 2026 को अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. चलिए यहां उनकी नेटवर्थ जानते हैं.

98 करोड़ रपये की मालकिन हैं सनी लियोनी
सनी लियोनी एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कमाल की बिजनेसवुमन भी हैं. वो एक साथ 10 बड़े बिजनेस संभाल रही हैं, जिनसे उनकी करोड़ों में कमाई होती है. इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, सनी लियोन करीब 98 करोड़ रुपये की मालकिन हैं. वो एक आइटम नंबर के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.

1. वुमन पोर्टल में किया इन्वेस्ट
साल 2019 सनी लियोनी ने ऑनलाइन मीडिया सहित कई इंडस्ट्री में प्रवेश करके अपने बिजनेस पोर्टफोलियो को बढाया था. इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने महिलाओं की फैशन और लाइफस्टाइल वेबसाइट Hauterfly में भी इक्विटी इन्वेस्टर बनी हैं.

ये भी पढ़ें:- ‘रागिनी MMS 3’ में नहीं होंगी सनी लियोनी, आमिर खान के बेटे संग स्क्रीन शेयर करेंगी तमन्ना भाटिया

2. चेन्नई स्वैगर्स की हैं मालकिन
सनी लियोनी ने कई रियलिटी शो में भाग लिया है और होस्ट किया है. वो एक सेलिब्रिटी बॉक्स क्रिकेट लीग टीम (चेन्नई स्वैगर्स) की मालिक हैं, जिसने एकता कपूर-समर्थित रियलिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में परफॉर्म किया था.

3. फ्रेगरेंस बिजनेस से सनी लियोनी की कमाई
सनी लियोनी ने दो नए ब्रांड्स लस्ट और एफेटो के साथ फ्रेगरेंस बिजनेस में भी एंट्री की. सनी का ब्रांड डिओडोरेंट, परफ्यूम और बॉडी मिस्ट ऑफर करता है. 

Sunny Leone Birthday: फिल्मों के अलावा इन 10 जगहों से होती है सनी लियोनी की कमाई, नेटवर्थ जानकार उड़ जाएंगे होश

4. ऑनलाइन गेम से सनी को होती है खूब कमाई
सनी लियोनी ने 2018 में गेमियाना डिजिटल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर ‘तीन पत्ती’ नाम का ऑनलाइन गेम लॉन्च किया था. ये गेम यूजर्स को बॉलीवुड थीम के साथ अपनी प्राइवेट टेबल बनाकर तीन पत्ती खेलने का अनोखा अनुभव देता है.

5. वेब बेस्ड शॉर्ट स्टोरीज का कलेक्शन
सनी लियोनी की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग को देखते हुए उन्होंने 2019 में कंटेंट स्पेस में कदम रखा. उन्होंने एक्ट्रेस ने जगरनॉट बुक्स के फाउंडर चिकी सरकार के साथ मिलकर स्वीट ड्रीम्स नाम से 12 एरोटिक शॉर्ट स्टोरीज का कलेक्शन तैयार किया, जो जगरनॉट ऐप पर उपलब्ध है.

6. एक प्रोडक्शन हाउस की भी हैं मालकिन
सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस सनसिटी मीडिया एंड एंटरटेनमेंट शुरू किया. 2015 में उन्होंने प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपनी नई पारी की शुरुआत की. टैलेंट मैनेजमेंट के साथ उन्होंने अपने इस बिजनेस को भी बढ़ाया. 

7. सनी लियोनी कॉस्मेटिक ब्रैंड से करती हैं खूब कमाई
सनी लियोनी ने 2018 में अपना एक कॉस्मेटिक ब्रांड लॉन्च किया था, जिसका नाम ‘स्टार स्ट्रक’ है. इससे सनी लियोनी को करोड़ों की कमाई होती है. बाद में एक्ट्रेस ने पति डेनियल के साथ इनरवियर ब्रांड ‘इनफेमस’ लॉन्च किया था. 

Sunny Leone Birthday: फिल्मों के अलावा इन 10 जगहों से होती है सनी लियोनी की कमाई, नेटवर्थ जानकार उड़ जाएंगे होश

8. सॉकर टीम की को-ऑनर हैं सनी लियोनी  
सनी लियोनी यूके बेस्ड सॉकर टीम ‘लेस्टर गैलेक्टिकोस’ की को-ऑनर भी हैं. साल 2019 में उन्होंने इस टीम में हिस्सेदारी खरीदी थी. 

9. एनएफटी से करती हैं तगड़ी कमाई
सनी लियोनी ने 2021 में डिजिटल प्रॉपर्टी में निवेश करते हुए एनएफटी स्पेस में कदम रखा और अपने खुद के एनएफटी भी लॉन्च किए. इसके बाद उन्होंने अपना ई-प्लेटफॉर्म ‘आई ड्रीम ऑफ सनी’ भी लॉन्च किया. 

Sunny Leone Birthday: फिल्मों के अलावा इन 10 जगहों से होती है सनी लियोनी की कमाई, नेटवर्थ जानकार उड़ जाएंगे होश

10. सोशल मीडिया से होती है मोटी कमाई
इंडिया टुडे के अनुसार, सनी लियोनी इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए लगभग 1.37 लाख रुपये चार्ज करती हैं. वहीं, उनकी एंडोर्समेंट फीस लगभग 3 करोड़ तक बताई जाती है. वो एक फिल्म के लिए मेकर्स से 1.2 करोड़ रुपये लेती हैं.

ये भी पढ़ें:- सनी लियोनी की बेटी निशा बनी यंग एंटरप्रेन्योर, 10 साल की उम्र में कर रहीं कमाई



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Pati Patni Aur Woh Do Cast Fees: आयुष्मान खुराना ने चार्ज किए इतने करोड़, सारा अली खान ने रकुल प्रीत को पछाड़ा

Bhooth Bangla BO: ‘भूत बंगला’ ने 26वें दिन की धमाकेदार कमाई, 161 करोड़ पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Raja Shivaji BO Day 12: ‘राजा शिवाजी’ की दूसरे मंगलवार बढ़ी कमाई, बस इतने करोड़ कमाते ही पूरी लागत वसूल कर लेगी फिल्म

Dhurandhar 2 BO Day 55 Worldwide: ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ी बनने से रह गई कितनी दूर

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सक्सेस के बाद राकेश बेदी को मिला एक करोड़ का बोनस? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘फायदा मुझे भी तो होना…’

Cannes 2026: पेस्टल पिंक गाउन में आलिया भट्ट ने बिखेरा जलवा, रेड कार्पेट पर दिखाई अंदाए, बार्बी अवतार में जीता फैंस का दिल

Leave a Comment