लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

फादर्स डे पर पिता नहीं, नाना को प्रतीक ने किया याद, तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘मैं भाग्यशाली हूं…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्टर प्रतीक स्मिता पाटिल इन दिनों खूब चर्चा में हैं. फादर्स डे के मौके पर उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया हैं. हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने अपनी पिता राज बब्बर का जिक्र नहीं किया, बल्कि अपने नाना के साथ तस्वीर शेयर कर खास नोट शेयर किया और आभार जताया. अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. 

प्रतीक ने शेयर की नाना की तस्वीर

प्रतीक ने अपने नाना के साथ फोटो शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी फादर्स डे मेरे गॉडफादर. मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे आपके जैसा नाना मिला, जो मेरे लिए पिता से कम नहीं हैं. आपके प्यार और आपके साथ बिताए हर पल के लिए मैं बहुत आभारी हूं. आप बहुत महान थे, जिसे मुझे अपने जीवन में करीब से देखने का मौका मिला. आपने मुझे बहुत प्यार से पाला और अच्छे संस्कार दिए, इसके लिए थैंक यू. मुझे आपके परिवार का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस होता हैं और मैं आपको हमेशा याद करता रहूंगा, जबतक हमारी आत्माएं मिल न जाएं.’

ये भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की आंधी, तीसरे दिन बना डाले 5 रिकॉर्ड्स

प्रतीक ने बदला सरनेम 

इस पोस्ट पर जहां फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं पिता राज बब्बर को याद न करने पर उनके बीच के रिश्ते को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं. पहले प्रतीक अपने परिवार से जुड़े हुए थे, लेकिन अब उनके बीच दूरियां आ गई हैं. जब प्रतीक ने अपने नाम के साथ ‘बब्बर’ हटा कर ‘स्मिता पाटिल’ लगा लिया, तब ये चर्चाएं और तेज हो गई थी. इसके अलावा उन्होंने अपनी शादी में भी पिता और सौतेले भाई बहनों को नहीं बुलाया था. 

आर्य बब्बर ने दिया बयान 

आर्य बब्बर ने भी कुछ समय पहले विक्की लालवानी के साथ बातचीत में राज बब्बर और प्रतीक के रिश्ते को लेकर कहा था कि जब प्रतीक के जीवन में गिरावट आती है या उन्हें अपनी मां के घर में आना होता है, तब वो अपने पिता को याद करते हैं. लेकिन जब कोई काम नहीं होता है, तब वो उनकी इज्जत नहीं करते. मैं उनसे प्यार करता हूं, लेकिन वो कुछ मामलों में गलत हैं. 

राज बब्बर और स्मिता पाटिल का रिश्ता 

बता दें कि प्रतीक, राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे हैं. दोनों का रिश्ता भी उस समय विवादों में घिरा हुआ था क्योंकि राज उस वक्त नादिरा बब्बर के साथ शादीशुदा थे, हालांकि वो उन्हें छोड़कर स्मिता पाटिल के साथ रहने लगे. स्मिता को भी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा, इसके बावजूद दोनों ने 1983 में शादी की. इसके बाद 1986 में प्रतीक का जन्म हुआ, लेकिन 2 हफ्ते बाद ही स्मिता का निधन हो गया, जो उनके लिए सदमे से कम नहीं था. 

ये भी पढ़ें: इस रक्षा बंधन पर सिनेमाघरों में होगा साल का सबसे बड़ा क्लैश, रिलीज होंगी ‘टॉक्सिक’ से ‘ईथा’ तक ये चार बड़ी फिल्में





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment