लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

महुआ मोइत्रा पहुंचीं थाने:सीईसी ज्ञानेश कुमार पर लगाया आपराधिक आचरण का आरोप; एसआईआर को लेकर क्या विवाद? – Mahua Moitra Complaint Against Cec Gyanesh Kumar Over Voter List And Sir Controversy

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा गुरुवार को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही। मोइत्रा ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने ऐसे काम किए हैं जिन्हें आपराधिक आचरण माना जाना चाहिए।

तीन सदस्यीय आयोग में मतभेद का दावा

महुआ मोइत्रा ने कहा कि चुनाव आयोग तीन चुनाव आयुक्तों वाला संस्थान है, ताकि फैसलों में नियंत्रण और संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि आम तौर पर बहुमत का फैसला लागू होता है। उनका आरोप है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 मौकों पर ज्ञानेश कुमार से जुड़े फैसलों या आदेशों पर आपत्ति जताई। इतना ही नहीं, एक दिन में चार-चार बार भी आपत्ति दर्ज की गई।

आईटी सिस्टम को लेकर भी उठाए सवाल

महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग के आईटी सिस्टम के केंद्रीकरण पर भी सवाल उठाया। उनका आरोप है कि आईटी से जुड़े काम को इस तरह केंद्रीकृत किया गया कि स्थानीय स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों की भूमिका और सिस्टम तक उनकी पहुंच प्रभावित हुई। उन्होंने विशेष रूप से डीजी आईटी सीमा खन्ना का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि सॉफ्टवेयर के जरिए स्थानीय अधिकारियों को दरकिनार किया गया।

वोटर लिस्ट में स्थानीय अधिकारियों की क्या भूमिका?

टीएमसी सांसद ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र और बूथ स्तर पर मतदाता सूची से जुड़े काम की जिम्मेदारी स्थानीय अधिकारियों की होती है। इनमें चुनाव पंजीकरण अधिकारी यानी ईआरओ और बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ शामिल हैं। उनका आरोप है कि केंद्रीकृत सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से इन अधिकारियों को सिस्टम से बाहर कर दिया गया और मतदाता सूची में बदलाव किए गए।

फॉर्म-6 में नए सवाल को लेकर विवाद

मोइत्रा ने फॉर्म-6 को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। यह वह फॉर्म है जिसका इस्तेमाल कोई व्यक्ति पहली बार मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज कराने के लिए करता है। उनके मुताबिक, इसमें नया सवाल जोड़ा गया कि क्या आवेदक, उसके माता-पिता या दादा-दादी का नाम पिछली एसआईआर की मतदाता सूची में था।

यह भी पढ़ें: ‘सोना-आभूषण सब ले जाओ, मंदिर मत तोड़ो’: गजनवी ने क्यों ठुकराई थी पुजारियों की पेशकश? सीएम योगी ने बताया; VIDEO

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति का किया जिक्र

महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि चुनाव आयुक्त संधू और जोशी ने इस बदलाव पर आपत्ति जताई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों आयुक्तों ने फॉर्म-6 में एसआईआर से जुड़ा सवाल जोड़ने पर सवाल उठाए थे और कहा था कि निर्धारित नियमों में बदलाव किए बिना ऐसा नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट के मुताबिक, यह सवाल बाद में फॉर्म-6 में मौजूद रहा और 21 सितंबर तक इसे हटाया नहीं गया था।

पहली बार वोट देने वाले युवाओं को लेकर चिंता

महुआ मोइत्रा ने कहा कि इस बदलाव से ऐसे नए मतदाताओं के सामने परेशानी खड़ी हो सकती है, जिनके माता-पिता या दादा-दादी का नाम पिछली एसआईआर सूची में नहीं था। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किसी 18 साल के नए मतदाता के परिवार का नाम पुरानी सूची में नहीं है तो वह खुद को मतदाता सूची में कैसे दर्ज कराएगा।

13 करोड़ नाम हटने का भी दावा

टीएमसी सांसद ने  कहा कि देशभर में एसआईआर के दौरान करीब 13 करोड़ नाम ड्राफ्ट मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं और इसका असर आगे नई पीढ़ी पर भी पड़ सकता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूचियों से 13 करोड़ से अधिक नाम हटे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारत ए दूसरी पारी में 199 रन पर ढेर:ऑस्ट्रेलिया ए को जीत के लिए चाहिए 363 रन, क्या गेंदबाज करा पाएंगे वापसी? – India A Vs Australia A, 1st Unofficial Test At Puducherry, Ind-a Vs Aus-a,day 3 Scorecard And Match Updates

मध्यप्रदेश:एक बस, चार राज्यों के कागज और छह राज्यों का नेटवर्क; यमुना हादसे का एमपी से जुड़ा लिंक सामने आया – Mp: One Bus, Documents From Four States And A Six-state Network; Yamuna Crash Link To Mp Emerges

‘सोना-आभूषण सब ले जाओ, मंदिर मत तोड़ो’:गजनवी ने क्यों ठुकराई थी पुजारियों की पेशकश? सीएम योगी ने बताया; Video – Cm Yogi Adityanath Said Mahmud Ghaznavi Main Objective To Destroy India Sanatan Tradition

टीम इंडिया की मस्ती:कप्तान-उपकप्तान की जुगलबंदी से वैभव की पोस्ट तक, अभिषेक-ईशान की तस्वीरों ने खींचा ध्यान – Team India Cricketers Japan Asian Games 2026 Vaibhav Shreyas Iyer Tilak Varma Abhishek Sharma Ishan Kishan Pic

रायबरेली:मिशन 2027 के लिए पीडीए रथ पर सवार हुए अखिलेश, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, तस्वीरें – Akhilesh Yadav In Raebareli On Rath, Campaign For 2027 Up Election.

समस्तीपुर कांड पर सियासत तेज:शांभवी की पोस्ट पर तेजस्वी का हमला; बोले- क्रॉप करके आरोपियों के नाम क्यों हटाए? – Tejashwi Yadav Targets Shambhavi Choudhary Post Asks Why The Accused Names Were Removed

Leave a Comment