लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bengal:शांतनु सिन्हा के बाद अब ईडी ने सोना पप्पू को किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नौ घंटे की पूछताछ – West Bengal Ed Makes Third Arrest Biswajit Poddar Alias Sona Pappu In Land Grabbing Extortion Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार रात दक्षिण कोलकाता में कथित अवैध भूमि सौदों और जबरन वसूली से जुड़े धन शोधन मामले की मैराथन पूछताछ के बाद बिस्वजीत पोद्दार उर्फ ‘सोना पप्पू’ को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मामले में कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद हुई है।

लगभग तीन महीने से फरार चल रहे पोद्दार ने सोमवार को सॉल्ट लेक स्थित सी.जी.ओ. कॉम्प्लेक्स में संघीय जांच एजेंसी के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। लगभग नौ घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान सहयोग न करने का मामला भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें: Politics: ‘दुनिया देख रही घबराए हुए PM को’, राहुल गांधी ने नार्वे की पत्रकार के वीडियो पर पीएम मोदी को घेरा

पोद्दार के खिलाफ जारी किए गए थे पांच समन

जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, पोद्दार को पहले भी कोलकाता के कासबा, तिल्जाला और टॉप्सिया जैसे क्षेत्रों में कथित भूमि हड़पने, जबरन वसूली और अवैध वित्तीय लेनदेन से संबंधित जांच के सिलसिले में पांच समन जारी किए गए थे।

जांचकर्ताओं का दावा है कि उन्हें पोद्दार के साथ गिरफ्तार कोलकाता पुलिस के बर्खास्त डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास और व्यवसायी जॉय एस. कामदार के बीच सीधे वित्तीय संबंधों के सबूत मिले हैं। ईडी ने बिस्वास को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था, जबकि कामदार को अप्रैल में पकड़ा गया था।

पोद्दार ने आरोपों से किया इनकार

ईडी कार्यालय में जाने से पहले पोद्दार ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं किसी भी भूमि-कब्जाने गतिविधि में शामिल नहीं हूं। मेरे खिलाफ कोई पुलिस शिकायत नहीं है।” ईडी अधिकारियों का आरोप है कि ‘सोना पप्पू’ दक्षिण कोलकाता के कई हिस्सों में जबरन वसूली और भूमि संबंधी धमकियों में शामिल एक संगठित सिंडिकेट का संचालन करता था।

ये भी पढ़ें: सबरीमाला मंदिर में हेराफेरी?: बिना बिल वर्षों से निकाले जा रहे थे पैसे, अब केरल हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश

पोद्दार की क्राइम कुंडली

पोद्दार का नाम पहली बार 2015 में बल्लीगंज रेल यार्ड में हुई एक हिंसक झड़प के संबंध में प्रमुखता से सामने आया था। जांचकर्ताओं ने बताया कि बाद में उनके खिलाफ कई आपराधिक आरोप सामने आए, जिनमें 2017 में एक हत्या का मामला और 2021 में प्रेसीडेंसी जेल के बाहर प्रतिद्वंद्वी मुन्ना पांडे पर कथित हमला शामिल है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मथुरा में बड़ा हादसा:जामा मस्जिद में नमाज के दौरान गिरा गुंबद का हिस्सा, मची अफरा-तफरी; लोग बाल-बाल बचे – Part Of Jama Masjid Dome Collapses During Prayers In Mathura Major Tragedy Averted

फिर चर्चा में आई विजय की ‘जन नायकन’, कनाडा के डिस्ट्रीब्यूटर ने दिया बड़ा हिंट; जानें कब रिलीज होगी फिल्म? – Canada Distributer Drops A Big Hint On Vijay Jan Nayagan Movie Check New Release Date

‘बैंड बजा दिया तूने’, तलाक के खुलासे के बाद ‘लॉकअप’ पहुंचे गौरव खन्ना, भावुक हुईं आकांक्षा चमोला; देखें वीडियो – Band Baja Diya Tune Gaurav Khanna Enters Lockup After Divorce Revelation Akanksha Chamola Gets Emotional

Bankipur Vidhan Sabha:भाजपा प्रत्याशी अभिषेक बंटी ने भरा नामांकन पर्चा, कार्यकर्ता बोले- जीत तय है – Bankipur Assembly Constituency: Bjp Candidate Abhishek Bunty Filed His Nomination Papers; Patna News

Delhi Ncr Weather Live:दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी, सड़कों पर चलना मुश्किल; ट्रैफिक की थम गई रफ्तार – Delhi Ncr Rain Weather Forecast Live Heavy Rain Traffic Jam In Noida Ghaziabad Water Logging Monsoon News

Maniesh Paul Mother Urmil Paul Passes Away Actor Share Emotional Post On Social Media – Entertainment News: Amar Ujala – ‘आज दुनिया खामोश हो गई’, मां के निधन के बाद मनीष पॉल का छलका दर्द, लिखा

Leave a Comment