लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘तिजोरी की चाबी गायब’:कालीघाट मंदिर की कीमती चीजों को लेकर सबर्ण रॉयचौधरी परिवार चिंतित; जज से क्या मांग की? – Kolkata’s Erstwhile Zamindar Family Moves District Judge Over ‘missing’ Vault Key Of Kalighat Temple

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कोलकाता के पुराने जमींदार सबर्ण रॉयचौधरी परिवार ने दक्षिण 24 परगना के जिला जज से संपर्क किया है। उन्होंने तिजोरी की चाबी गायब होने के मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने की मांग की है। यह तिजोरी कालीघाट मंदिर में रखी कीमती चीजों से जुड़ी है। तिजोरी की चाबी कथित तौर पर गायब है।

जिला जज की क्या भूमिका है?

दक्षिण 24 परगना के जिला जज कालीघाट मंदिर समिति के पदेन अध्यक्ष भी होते हैं। परिवार परिषद ने जिला जज को लिखित शिकायत दी है। इसमें एफआईआर दर्ज करने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है।

चाबी कब से गायब है?

सबर्ण रॉयचौधरी परिवार परिषद का दावा है कि तिजोरी की चाबी 1980 से गायब है। यह तिजोरी एक सरकारी बैंक में रखी है। परिवार ने इसी मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

तिजोरी में क्या रखा है?

परिषद के अनुसार, मंदिर की तिजोरी में देवी को श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए गहने रखे गए हैं। इसके अलावा, मंदिर की दूसरी कीमती चीजें भी तिजोरी में रखी गई हैं। परिषद ने इस पर चिंता जताई है। उसका कहना है कि चाबी नहीं होने के कारण यह पता नहीं चल सकता कि अभी तिजोरी में क्या-क्या रखा है। यह भी पता नहीं चल सकता कि गहने और दूसरी कीमती चीजें सुरक्षित हैं या नहीं। परिषद के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: राजनाथ की दुश्मनों को दो टूक: रक्षा मंत्री बोले- शांति हमारी ताकत है कमजोरी नहीं; सेना को खुली छूट और संसाधन

परिवार ने और क्या मांग की?

इस परिवार की जड़ें और विरासत कोलकाता के प्रारंभिक इतिहास और विकास से गहराई से जुड़ी हैं। परिवार ने मंदिर की संपत्तियों की जानकारी भी मांगी है। इसके साथ ही संबंधित जमीन और संपत्ति के दस्तावेज भी मांगे गए हैं। दक्षिण कोलकाता में स्थित कालीघाट का काली मंदिर भारत के 52 शक्तिपीठों में से एक है।

मंदिर समिति ने क्या कहा?

मामले पर मंदिर समिति के एक अधिकारी ने कहा कि अगर यह मुद्दा जिला अदालत के स्तर पर सामने आता है, तो समिति उचित जवाब देने के लिए तैयार है। परिषद ने एक और दावा किया है। उसके मुताबिक, मंदिर समिति के चुनाव 2014 के बाद से नहीं हुए हैं। परिषद ने कहा कि इससे मंदिर की संपत्तियों की निगरानी और उनके संरक्षण को लेकर चिंता पैदा होती है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेरठ:विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया, परिजनों ने किया हंगामा, पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल – Meerut: Allegations Raised That A Married Woman Was Burned Alive; Family Members Created A Commotion

भारत की कार्बन योजना को ब्रिटेन की मंजूरी:निर्यातकों को दोहरे टैक्स से मिलेगी राहत; फैसले से और क्या बदलेगा? – Uk Recognises India’s Carbon Credit Scheme Under Its Carbon Tax Mechanism: Official

बागपत में 13 लोगों की मौत:पिकअप के पलटते ही मची चीख-पुकार, मृतकों में पति-पत्नी, भाई-बहन और दो सगे भाई शामिल – 13 Dead In Baghpat: Chaos And Screams Erupted As The Pickup Truck Overturned

इंडोनेशिया:ज्वालामुखी की राख से सात एयरपोर्ट बंद, 3.41 लाख यात्री हलकान; राहत कार्य पर राष्ट्रपति क्या बोले? – Indonesia Volcanic Ash Airports Close Over 341k Passengers Stranded Prez Subianto On Relief Efforts And Budget

बदायूं में भीषण हादसा:रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, हाईवे पर बिखरे शव – Three Youths Killed In Bike Collision With A Roadways Bus In Budaun

मिर्जापुर:दर्शकों की मोहब्बत देख इमोशनल हुए गुड्डू पंडित, वायरल वीडियो पर कृति खरबंदा ने की ये टिप्पणी – Kriti Kharbanda Praised Ali Fazal For Movie Mirzapur The Movie Says So Proud Of This Boy And His Journey

Leave a Comment