लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पुणे हत्याकांड:केतन के दादा का छलका दर्द, कहा- अपनों से मिला धोखा; शादी तय कराने वाले सिया के मामा क्या बोले? – Pune Realtor Ketan Agarwal Murder Case Lohagad Fort Fiancee Siya Goyal Confession

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पुणे के नामी बिल्डर केतन अग्रवाल की मौत महज एक हादसा नहीं थी। लोहगढ़ किले की गहरी खाई में उनका सुनियोजित कत्ल हुआ था। इस खौफनाक साजिश को केतन की मंगेतर और उसके प्रेमी ने मिलकर अंजाम दिया था। इस हत्याकांड के विरोध में शनिवार को गहुंजे की एक सोसाइटी में बड़ा कैंडल मार्च निकाला गया। वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं। सबका एक ही सवाल था कि कोई अपना ऐसा विश्वासघात कैसे कर सकता है? 

पुलिस इस मामले में मंगेतर सिया गोयल के माता-पिता और भाई से 10 घंटे से ज्यादा पूछताछ कर चुकी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिया है। उन्होंने इस केस के लिए वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को विशेष सरकारी वकील बनाने की मांग मान ली है।

केतन के दादा बोले- अपनों ने ही दिया धोखा

केतन के बुजुर्ग दादा देवीचंद अग्रवाल फूट-फूट कर रो पड़े। उन्होंने कहा कि हम अपनों के ही हाथों ठगे गए हैं, जिन्हें हम वर्षों से जानते थे। केतन के माता-पिता ने भी आरोपियों के लिए फांसी की मांग की है। पिता विशाल अग्रवाल ने मामले के चश्मदीदों से पुलिस के सामने आकर गवाही देने की अपील की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी परिवार को न्याय और वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को सरकारी वकील बनाने का भरोसा दिया है।

सिया का कबूलनामा: शादी तोड़ने से ज्यादा आसान लगा कत्ल

पुलिस कस्टडी में बैठी 20 साल की सिया गोयल ने पूछताछ में चौंकाने वाला सच उगला है। सिया ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी नहीं तोड़ना चाहती थी। उसे लगा कि शादी रद्द करने से परिवार की बदनामी होगी। उनके अरमान टूटेंगे। इससे कहीं ज्यादा आसान केतन को हमेशा के लिए रास्ते से हटा देना है। 18 जून को ट्रेकिंग के बहाने केतन को लोहगढ़ फोर्ट ले जाया गया। वहां जैसे ही मौका मिला, सिया ने इशारा किया। इसके बाद उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन को गहरी खाई में धकेल दिया।

यह भी पढ़ें: Explainer: सुर्खियों में सिया की साजिश, पर महिलाओं के खिलाफ कितना होता है अपराध; क्या हैं देश के ताजा आंकड़े?

‘हमने तो घर बसाने के लिए मिलाया था’: सिया के मामा

इस घटना से वह बिचौलिए परिवार भी गहरे सदमे में है, जिन्होंने जनवरी 2026 में दोनों परिवारों की मुलाकात कराई थी। सिया के सगे मामा नरेंद्र मित्तल और मामी रेनू मित्तल ने पुलिस को अपना बयान दिया है। मामा नरेंद्र ने भावुक होकर कहा, ‘हम सपने में भी नहीं सोच सकते थे कि हमारी अपनी भांजी ऐसा खौफनाक कदम उठा सकती है। दोनों बच्चे बेहद शालीन और संस्कारी थे। उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद सिर्फ दो अच्छे परिवारों को जोड़ना था। उधर, सिया के भाई साहिल ने खुलासा किया है कि सिया और चेतन की मुलाकात एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। हालांकि, सिया के माता-पिता ने चेतन को जानने से साफ इनकार कर दिया है।

केतन अग्रवाल हत्याकांड की 5 बड़ी बातें


18 जून की साजिश: लोहगढ़ किले में ट्रेकिंग के दौरान केतन अग्रवाल को 400 फीट नीचे खाई में धकेला गया।

हादसे का रूप: पुलिस ने पहले इसे एक सामान्य दुर्घटना माना था, लेकिन परिवार के संदेह जताने पर परतें खुलीं।

नवंबर में थी शादी: जनवरी 2026 में रिश्ता तय हुआ, फरवरी में सगाई हुई और इसी साल नवंबर में शादी होनी थी।

10 घंटे की पूछताछ: पुलिस ने सिया के माता-पिता और उसके भाई साहिल गोयल से लंबी पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं।

उज्ज्वल निकम संभालेंगे केस: सरकार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए देश के दिग्गज वकील उज्ज्वल निकम को सरकारी वकील नियुक्त करने की मांग मान ली है।

सिया और चेतन का साथ बैठकर मैच देखते हुए वीडियो आया सामने

सिया के बड़े भाई साहिल गोयल को चेतन चौधरी क्रिकेट खेलने की वजह से जानता था। चेतन क्रिकेट खेलता था और साहिल के साथ कई मैच खेल चुका था। सिया भी अक्सर अपने भाई के साथ मैच देखने जाती थी। इसके बाद भी फिर सिया और चेतन दोनों साथ में क्रिकेट मैच देखने जाने लगे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चेतन को पकड़कर सिया मैच देख रही है। पुलिस को मिले कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के मुताबिक, जनवरी से जून तक दोनों के बीच 2004 फोन कॉल हुईं और कुल मिलाकर 238 घंटे तक बातचीत हुई।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वतन का हाथ थामा तो मिली मौत की सजा:पीओके में तिरंगा लहराया तो उजाड़ दिया घर, 79 साल बाद भी मीरपुर लौटने की आस – Home Destroyed When Tricolor Was Hoisted Hope Of Returning To Mirpur Even After 79 Years

स्वतंत्रता दिवस से पहले एक्शन में यूपी एटीएस:हापुड़ में मस्जिद से दो संदिग्धों को दबोचा, मेरठ लेकर गई टीम – Up Ats Nabs Two Suspects From A Mosque In Hapur

भारत को धमकी, घर में घमासान:अंदर से दरक रहा पाकिस्तान; पानी की एक-एक बूंद को शहबाज ने बताया ‘रेड लाइन’ – Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif Threatened India With Consequences If Indus Waters Treaty Is Abrogated

Batwara 1947 Review And Ratings Sunny Deol Preity Zinta Shabana Azmi Karan Aamir Khan Rajkumar Santoshi Movie – Entertainment News: Amar Ujala

थोक महंगाई में मामूली राहत:क्या वाकई कम होने वाला है आपकी जेब पर बोझ, या अभी और सताएंगी खाने-पीने की चीजें? – India’s Wholesale Inflation Eases To 9.78% In July: Sharp Fall In Fuel Prices Vs. Rising Food Pressure

Bihar :जहरीली गैस ने बिहार में चार की जान ली; पुराने कुआं से शव निकालने उतरा जवान भी बेहोश – Many Died In Gaya Dobhi Old Well Poisonous Gas Sdrf Bihar Police On Duty Bihar News

Leave a Comment