लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अब नहीं पड़ेगी महंगे फेस वॉश की जरूरत, किचन में मौजूद इन चीजों से बना लें एक्ने क्लियरिंग फेस मास्क

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

DIY Acne Face Mask: आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल, बाहर का जंक फूड, धूल-मिट्टी और पोल्यूशन की वजह से चेहरे पर पिंपल्स का निकल आना एक बहुत ही नॉर्मल सी बात बन गई है. जब चेहरे पर पिंपल्स निकलने लगते हैं, तो अक्सर इनसे छुटकारा पाने के लिए हम दुकान जाकर महंगे-महंगे फेस वॉश या फिर क्रीम्स खरीदकर ले आते हैं. ये प्रोडक्ट्स हमें फायदा तो पहुंचा सकते हैं, लेकिन कई बार इनमें मौजूद हानिकारक केमिकल्स हमें फायदे की जगह नुकसान ज्यादा पहुंचा देते हैं.

अगर आप अपनी स्किन को डैमेज किए बिना इन पिंपल्स या एक्ने की प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपके किचन में ही मौजूद कुछ चीजें इसमें आपकी मदद कर सकती हैं. ये घरेलू और नेचुरल तरीके आपकी स्किन को डैमेज किए बिना ही पिंपल्स को कम करते हैं और चेहरे पर ग्लो लेकर आते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे सिंपल और असरदार फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप महज 10 मिनट में ही अपने घर पर तैयार करके इनका इस्तेमाल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इन्हें बनाने और इन्हें इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका.

diy pimple clearing face mask
diy pimple clearing face mask

नीम और हल्दी का फेस मास्क

अगर आप पिंपल्स की समस्या से नैचुरली छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको नीम और हल्दी से बने इस फेस मास्क का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. नीम के पत्तों में कुछ ऐसी खूबियां होती हैं जो पिंपल्स फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं. वहीं, हल्दी आपके चेहरे की जलन और रेडनेस को कम करने में मदद करता है. इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले नीम की कुछ फ्रेश पत्तियों को थोड़े से पानी के साथ पीस लें. अब इसमें एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छे से मिला लें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक रहने दें। लास्ट में नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को अच्छे से धो लें.

ये भी पढ़ें: महंगे सीरम पर खर्च करने से पहले घर पर बना लें यह कोलेजन जेल, कुछ ही हफ्तों में शीशे की तरह चमक उठेगी स्किन

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मास्क

अगर आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा ऑयली है और आपके चेहरे पर बार-बार तेल आ ही जाता है, तो आपको मुल्तानी मिट्टी से बने इस फेस मास्क का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. यह आपके चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को एब्जॉर्ब कर लेता है और साथ ही स्किन के बंद पोर्स की गहराई से सफाई भी करता है. इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें. अब इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद जब यह हल्का सूख जाए, तो पानी से चेहरे को साफ कर लें.

एलोवेरा और टी ट्री ऑयल का मास्क

एलोवेरा जेल आपकी स्किन को सिर्फ ठंडक नहीं देता है, यह मॉइस्चर को भी बरकरार रखने में मदद करता है. वहीं, टी ट्री ऑयल पिंपल्स को जल्द से जल्द सुखाने में मददगार साबित होता है. इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल लें और उसमें सिर्फ 2 से 3 बूंदें टी ट्री ऑयल की मिलाएं. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें.

ये भी पढ़ें: न होगी चिपचिपाहट, न ही निकलेंगे पिंपल्स, मॉनसून में दिनभर फ्रेश लुक के लिए सुबह उठते ही अपनाएं ये 5 स्किनकेयर हैक्स

बेसन और दही का फेस मास्क

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन किचन में पड़ा बेसन आपके चेहरे के लिए एक नेचुरल साबुन या फिर क्लींजर की तरह काम करता है. यह आपकी स्किन में जमे हुए गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है. वहीं, दही स्किन के डेड सेल्स को हटाने और पिंपल्स के काले दागों को हल्का करने में मदद करता है. इस फेस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच बेसन में एक चम्मच फ्रेश दही और 2 से 4 बूंदें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह फैलाएं और 10 मिनट बाद जब यह थोड़ा सूख जाए, तो हल्के हाथों से रगड़कर धो लें.

शहद और दालचीनी का मास्क

शहद और दालचीनी से बना यह फेस मास्क आपकी स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है. शहद आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाता है और साथ ही कई तरह के इन्फेक्शन से भी बचाकर रखता है. वहीं, दालचीनी का पाउडर पिंपल्स की वजह से हुए सूजन को कम करने में फायदेमंद साबित होता है. इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच प्योर शहद लें और उसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर अच्छे से मिला लें. इस तैयार पेस्ट को पिंपल्स वाली जगह पर या पूरे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें.

ये भी पढ़ें: क्या आपकी स्किन भी खो चुकी है अपना नेचुरल ग्लो? आज ही ट्राई करें नारियल से बना यह होममेड फेस स्क्रब

The post पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अब नहीं पड़ेगी महंगे फेस वॉश की जरूरत, किचन में मौजूद इन चीजों से बना लें एक्ने क्लियरिंग फेस मास्क appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment