लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेने वाली कहानी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर पंकज त्रिपाठी पिछले लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ माय गॉड’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है. इस फिल्म के डायरेक्टर अमित राय हैं, जिन्हें ‘ओह माय गॉड’ जैसी सफल फ्रैंचाइजी के लिए जाना जाता है. अब ‘ओ माय गॉड’ का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है. 

250 से ज्यादा कुत्तों की कहानी लेकर आए पंकज त्रिपाठी
‘ओह माय डॉग’ में पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी इंसानों और कुत्तों के बीच के खास रिश्ते पर आधारित है, जो लोगों को भावुक कर सकती है. ट्रेलर में 250 से ज्यादा कुत्तों की दिल छू लेने वाली को दिखाया गया है. वहीं, पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है. 

कैसी है ‘ओह माय डॉग’ की कहानी?
‘ओह माय डॉग’ की कहानी एक मासूम बच्चे और एक आवारा कुत्ते की अनोखी दोस्ती से शुरू होती है. धीरे-धीरे घटनाएं ऐसा मोड़ लेती हैं, जो कहानी को इमोशनल बना देती हैं. फिल्म इंसानों और जानवरों के बीच प्यार, भरोसे और अपनापन का खूबसूरत मैसेज देती है. ये कहना गलत नहीं होगा कि ट्रेलर इमोशन, फैमिली ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर है.

ये भी पढ़ें- 3000 करोड़ की नेटवर्थ, 150 करोड़ फीस, 60 की उम्र में ‘मनी-मशीन’ बने हुए हैं सलमान खान, जानें कहां-कहां से आता है पैसा?

पंकज त्रिपाठी ने क्या कहा?
मिड-डे को दिए इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें ‘ओह माय डॉग’ की कहानी बेहद खास और जरूरी लगी. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि ये एक जरूरी फिल्म है. कहानी सुनन के बाद मैंने तुरंत हां कह दिया. मैंने अमित राय के साथ ‘ओह माय गॉड 2’ में काम किया था और जब मैंने ‘ओह माय डॉग’ के बारे में सुना, तो मैंने अमित से कहा कि मैं ये फिल्म करूंगा, चाहे मेरा रोल कुछ भी हो. इंसानों और कुत्तों के बीच का रिश्ता बिना शर्त प्यार, भरोसे और लॉयल्टी पर बना होता है. ये फिल्म उन इमोशंस को खूबसूरती से दिखाती है.’

कब रिलीज होगी फिल्म ‘ओह माय डॉग’?
बाबूलाल बाइस्कोप और थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट के बैनर बनी ये फिल्म 31 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. पंकज त्रिपाठी के साथ फिल्म में पवन मल्होत्रा भी लीड रोल में हैं. इसके इलावा माही राय, गीता अग्रवाल शर्मा, सुलक्षणा बरुआ, राजेश कुमार और विजय मिश्रा जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. 

ये भी पढ़ें- तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रतन ने दिया होम टूर, बताया टेंशन खत्म करने के लिए क्या करते हैं





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!

Kartik Aaryan Wins National Award: नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद बाबा महाकाल के दर पहुंचे कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में भक्ति में लीन आए नजर

51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन में चुनी गई रिची मेहता की ‘फूलन’, जानें कब होगी स्क्रीनिंग

The Odyssey Box Office: ‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 फिल्मों को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर में कमाई 2700 करोड़ पार

अमिताभ बच्चन की नहीं हुई कोई सर्जरी, बोले- मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया

The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड

Leave a Comment