लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इंदौर:मेंहदी भी नहीं छूटी और फांसी लगा ली, शादी के बाद ही शुरू हो टॉर्चर, मौत के बाद ससुराल वाले फरार – Indore-dowry-death-case-malharganj-shivani-maurya-investigation

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र की शीतला माता मंदिर वाली गली में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दहेज प्रताड़ना का आरोप

मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले शिवानी से 15 लाख रुपए की मांग कर रहे थे और उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार, कार खरीदने के नाम पर भी पहले 5 लाख रुपए मांगे गए थे, जिनमें से 2 लाख रुपए दे दिए गए थे। इसके बावजूद अतिरिक्त रुपयों के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मायके पक्ष का कहना है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर शिवानी ने फांसी लगाई।

शादी के दो महीने बाद से शुरू हुआ विवाद

शिवानी और लोकेश मौर्य की शादी 3 फरवरी 2026 को हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के महज दो महीने बाद से ही दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया था। उस दौरान रिश्तेदारों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था। घटना वाले दिन दोपहर में भी शिवानी ने अपनी बड़ी बहन से फोन पर बात की थी और सास अनिता तथा पति से विवाद होने की जानकारी दी थी।

ससुराल पक्ष घर छोड़कर गया

गुरुवार रात करीब 8 बजे शिवानी के फांसी लगाने के बाद पति लोकेश ने कम्पेल स्थित ससुराल में घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने वहां हंगामा किया। इसके बाद पति, सास और ससुर घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए। मल्हारगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सप्लेनर:जमीन से आसमान तक ब्रिक्स के दौरान कैसा है सुरक्षा घेरा, पुतिन-जिनपिंग के लिए क्या हैं खास इंतजाम? – Explainer: How Tight Is Brics Security? What Special Arrangements Are In Place For Putin And Xi?

दिल्ली में चलीं गोलियां:कैफे के बाहर दो नकाबपोशों ने की 15 राउंड फायरिंग, दो घायल; चश्मदीद ने सुनाई पूरी घटना – Two Masked Assailants Arriving On Scooter Fired 15 Rounds In Karawal Nagar Injuring Two People

कान्हा टाइगर रिजर्व:ड्यूटी पर तैनात 16 हाथियों को सात दिन की ‘छुट्टी’, मालिश-खेल के साथ मिलेगा खास आहार – Kanha Tiger Reserve Elephants Seven Day Rejuvenation Camp

आस्था या चमत्कार :खड़े हनुमान मंदिर के बाहर पहुंचा लंगूरों का झुंड, श्रद्धालुओं में कौतूहल बढ़ा; देखें वीडियो – Ujjain: Faith Or Miracle? Langur Troop Suddenly Arrives Outside Khade Hanuman Temple, Curiosity Grows

पीजी मेडिकल-डेंटल छात्रों के लिए खुशखबरी:बिहार सरकार ने बढ़ाया मासिक वजीफा, पहले साल में मिलेंगे इतने रुपये – Bihar Pg Medical Stipend 2026 Increased: First Year Rs 92,800, Check New Rates

Last Man In Tower Review Manoj Bajpayee Wins Hearts In A Gripping Battle Of Home Relationships And Principles – Entertainment News: Amar Ujala

Leave a Comment