लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:कॉस्मेटिक की दुकान से शुरू प्रेम कहानी का जहरीला अंत, दामिनी ने रचा था नाटक; चैट और सांप के फोटो से खुलासा – Meerut Snake Murder Case Love Story That Began At Cosmetic Shop Ended In Toxic Way

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मेरठ के हस्तिनापुर के रहने वाले अतुल पंवार की प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला रहा है। कॉस्मेटिक की दुकान से शुरू हुई यह प्रेम कहानी आठ साल बाद हत्या, बेवफाई और साजिश के जाल में उलझकर खत्म हो गई। पुलिस ने अतुल की पत्नी दामिनी, उसके प्रेमी तुषार और दो सपेरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आठ साल पहले 2018 में हस्तिनापुर की एक कॉस्मेटिक दुकान पर अतुल और दामिनी की पहली मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल गई। एक साल के प्रेम प्रसंग के बाद, दोनों ने परिजनों को राजी किया और सात साल पहले शादी कर ली। शादी के बाद जीवन सामान्य चल रहा था और करीब तीन महीने पहले ही उन्होंने कृष्णा किड्स प्ले स्कूल खोला था।




Meerut snake murder case love story that began at cosmetic shop ended in toxic way

पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


स्कूल शुरू होने के बाद, तुषार नाम का युवक वहां ड्राइवर की नौकरी करने आया। इसी दौरान दामिनी और तुषार के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों ने मिलकर अतुल को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। उनका मकसद न केवल एक साथ नई जिंदगी शुरू करना था, बल्कि अतुल के नाम पर हुए 20 लाख रुपये के बीमा की राशि को भी हड़पना था।


Meerut snake murder case love story that began at cosmetic shop ended in toxic way

आरोपी पत्नी दामिनी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सपेरों को पांच लाख देने का था वादा

आरोपियों ने हत्या को एक हादसे का रूप देने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया। उन्होंने हस्तिनापुर क्षेत्र के रहने वाले दो सपेरों, सोनू और उदय को इस काम के लिए चुना। योजना के तहत सांप से डसवाकर अतुल की हत्या की जानी थी ताकि किसी को शक न हो।


Meerut snake murder case love story that began at cosmetic shop ended in toxic way

पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


आरोपियों ने सपेरों को एडवांस के तौर पर 15 हजार रुपये दिए थे और बीमे की 20 लाख रुपये की राशि में से 5 लाख रुपये देने का वादा किया था। इससे पहले भी आरोपियों ने अतुल को मारने की कई बार कोशिश की थी। अंततः, शुक्रवार को अतुल का सफर पोस्टमार्टम हाउस पर जाकर समाप्त हुआ।

 


Meerut snake murder case love story that began at cosmetic shop ended in toxic way

पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


एसएसपी के मुताबिक पत्नी दामिनी ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने के लिए मना किया लेकिन पिता इस पर राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इसके बाद से ही दामिनी की चिंता बढ़ गई थी।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Indore News:इंदौर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, खजराना क्षेत्र में 50 से ज्यादा झोपड़े और 8 दुकानें ध्वस्त – Indore News: Sheds, Shops, And Over Fifty Shanties Removed From The Khajrana Area In Indore; They Were Encroac

Bihar News:राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से कराएंगे इलाज – Bihar News: Rjd Supremo Lalu Prasad’s Health Deteriorates: Delhi Aiims Doctors. Misa Bharti Bihar

Explainer:भारत में पहली बार निजी कंपनी लॉन्च करेगी ऑर्बिटल रॉकेट; क्या है मिशन आगमन, दुनिया के लिए कितना खास? – India Enters A New Space Era As A Private Company Launches Its First Orbital Rocket

Police Reveal Son Killed Mother After She Refused To Buy Him A Mobile Phone. – Madhya Pradesh News

Argentina Vs Spain:यमाल के साथ 2007 की अपनी तस्वीर पर क्या बोले मेसी? युवा खिलाड़ी के भविष्य को लेकर रखी राय – Argentina Vs Spain: Lionel Messi Speaks On His Iconic Picture With Lamine Yamal Ahead Of Fifa World Cup Final

Sonam Wangchuk Hunger Strike:किस वजह से अनशन कर रहे थे सोनम वांगचुक? कब से हुई शुरुआत, अब तक क्या-क्या हुआ – Sonam Wangchuk Hunger Strike Why Was Sonam On Hunger Strike When Did It Begin And What Has Happened So Far

Leave a Comment