पटियाला की रेलवे कॉलोनी में एक नीले ड्रम में युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर राजेंद्रा अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
थाना अर्बन एस्टेट से मामले के जांच अधिकारी एएसआई गुरविंदर सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज सुबह एक फोन कॉल से पुलिस को सूचना मिली थी। डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर पर एक नीले रंग का ड्रम पड़ा था। इसमें किसी लाश के होने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।