भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने विश्व कप फाइनल में टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेलने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि हर मुकाबले में उनकी कोशिश टीम को जीत दिलाने वाले खिलाड़ी बनने की होती है। हालांकि, कोहली ने यह भी स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत उपलब्धि से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण भारत के लिए विश्व कप जीतना है। कोहली ने ये बातें वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज से पहले जियोस्टार को दिए इंटरव्यू में कहीं।