लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Asian Games 2026 Live:भारत को 32वां पदक, अभय के बाद अनाहत को भी रजत; आज का दूसरा मेडल – Asian Games 2026 Live: Manu Bhaker In Action, Indian Archers Eye Medals, Squash Finals Today

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

03:48 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: एंसी सोजन का दूसरा प्रयास फाउल, फिर भी शीर्ष पर कायम

एंसी सोजन का लॉन्ग जंप फाइनल में दूसरा प्रयास फाउल रहा। वह दूसरे प्रयास से पहले दर्शकों से उनका उत्साह बढ़ाने की अपील करती नजर आईं, लेकिन टेक-ऑफ के दौरान वह फाउल लाइन से काफी पहले थीं। हालांकि, एंसी अपने पहले प्रयास में 6.49 मीटर की शानदार छलांग लगाकर अभी भी शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं। 

03:46 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: लॉन्ग जंप का फाइनल शुरू

लॉन्ग जंप फाइनल में भारत की एंसी सोजन और शाइली सिंह ने शानदार शुरुआत की है। एंसी सोजन ने अपने पहले प्रयास में 6.49 मीटर की छलांग लगाकर शुरुआत में ही पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, शाइली सिंह ने अपने पहले प्रयास में 6.25 मीटर की छलांग लगाई और फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। जापान की सुमिरे हाता ने पहले प्रयास में 6.30 मीटर की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। शुरुआती प्रयासों के बाद भारत की दोनों एथलीट पदक की मजबूत दावेदार बनी हुई हैं।

03:44 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: पुरुष वॉलीबॉल टीम ने वियतनाम को 3-0 से हराया

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। पूल सी के शुरुआती मुकाबले में भारत ने रविवार को वियतनाम को सीधे सेटों में 3-0 से हराया। पार्क एरिना कोमाकी में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 25-23, 25-21, 25-20 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला एक घंटे और 24 मिनट तक चला। भारत ने पहले सेट में वियतनाम को कड़ी टक्कर के बाद 25-23 से हराया। इसके बाद दूसरे सेट में टीम ने 25-21 से जीत हासिल की, जबकि तीसरे सेट को 25-20 से अपने नाम कर मुकाबला 3-0 से जीत लिया। भारतीय टीम अब सोमवार को हांगकांग के खिलाफ अपना अगला पूल मुकाबला खेलेगी। इसके बाद मंगलवार को भारत का सामना कतर से होगा, जो पूल चरण में उसका अंतिम मुकाबला होगा।

03:33 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बॉक्सिंंग में सचिन पुरुषों के 60kg क्वार्टर फाइनल में हारे

सचिन ने तीसरे राउंड में वापसी करने की पूरी कोशिश की। उन्हें चार में से तीन जजों से 10 पॉइंट मिले। लेकिन, शुरुआत के दो खराब राउंड के बाद यह काफी नहीं था। वे शुनसुके किट्टामोटो से 0-5 से हार गए और बॉक्सिंग इवेंट से बाहर हो गए।

02:22 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बॉक्सिंग में दूसरा पदक पक्का


परवीन

बॉक्सिंग में भारत का एक और पदक पक्का हो गया है। महिलाओं की 65 किग्रा भारवर्ग में भारत की परवीन सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान की नवबाखोर खामिदोवा को सर्वसम्मति से 5-0 से हराया। तीनों राउंड में परवीन ने जीत हासिल की और उन्हें 10-10 अंक मिले। इसी के साथ कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया है। हालांकि, वह स्वर्ण जीतने उतरेंगी। इससे पहले आज ही पुरुषों के 80 किग्रा भारवर्ग में अंकुश भी सेमीफाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने तजाकिस्तान के नेकरुज को 5-0 से हराया था। आज ही भारत के सचिन सिवाच पुरुषों के 60 किग्रा भारवर्ग में और नरेंद्र 90+ किग्रा भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे।

02:07 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: अनाहत भी स्वर्ण से चूकीं


अनाहत सिंह
– फोटो : ANI

भारत ने 32वां पदक जीत लिया है। स्क्वैश में महिला एकल की फाइनल में अनाहत सिंह को मलयेशिया की सिवासंगारी सुब्रमणयम से 3-0 से हार मिली। सिवांसगारी ने 11-4, 11-4, 11-7 से मैच जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सिवासंगारी की विश्व रैंकिंग पांच है। वह पिछले एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। अनाहत के खिलाफ सिवासंगारी ने लगातार तीसरा मैच जीता है। इससे पहले अभय सिंह ने भी स्क्वैश के पुरुष एकल के फाइनल में रजत पदक जीता था। उन्हें मलयेशिया के ही यो अंग इन के खिलाफ 11-9, 11-5, 11-5 से हार का सामना करना पड़ा। अभय 3-0 से हार गए। अंग को स्वर्ण मिला। इस तरह पुरुष और महिला दोनों एकल में मलयेशिया ने स्वर्ण पदक जीता और भारत को रजत मिला। अंग और सिवासंगारी ने 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में इन्हीं स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। भारत ने आज अब तक दो पदक जीते हैं और दोनों रजत पदक हैं।

भारत के एशियन गेम्स 2026 में पदक

खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
भारत 4 14 14 32
एथलेटिक्स 0 4 4 8
बैडमिंटन 0 0 1 1
क्रिकेट 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
मिश्रित मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
निशानेबाजी 1 6 4 11
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वैश 0 2 1 3
टेबल टेनिस 0 0 1 1
भारोत्तोलन 0 1 0 1
वुशू 0 1 0 1

01:57 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: अनाहत दूसरा गेम भी हारीं

भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह का महिला एकल के फाइनल में मलयेशिया की सिवासंगारी सुब्रमणयम से शुरुआती दो गेम में हार मिली है। सिवासंगारी की विश्व रैंकिंग पांच है। वह पिछले एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। अनाहत से स्वर्ण पदक की उम्मीदें हैं। सिवासंगारी ने पहला गेम 11-4 से जीता था। फिर दूसरा गेम भी 11-4 से अपने नाम किया।

01:50 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: अनाहत पहला गेम हारीं

भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह का महिला एकल के फाइनल में मलयेशिया की सिवासंगारी सुब्रमणयम से पहले गेम में हार गईं। सिवासंगारी की विश्व रैंकिंग पांच है। वह पिछले एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। अनाहत से स्वर्ण पदक की उम्मीदें हैं। सिवासंगारी ने पहला गेम 11-4 से जीता।

01:39 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: अनाहत का मुकाबला शुरू

भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह का महिला एकल के फाइनल में मलयेशिया की सिवासंगारी सुब्रमणयम से मुकाबला जारी है। सिवासंगारी की विश्व रैंकिंग पांच है। वह पिछले एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। अनाहत से स्वर्ण पदक की उम्मीदें हैं।

01:20 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: स्वर्ण से चूके अभय सिंह

भारत को आज का पहला पदक मिला है। अभय सिंह ने स्क्वैश के पुरुष एकल स्पर्धा में रजत पदक जीता है। फाइनल में उन्हें मलयेशिया के यो अंग इन के खिलाफ 11-9, 11-5, 11-5 से हार का सामना करना पड़ा। अभय 3-0 से हार गए। अंग को स्वर्ण मिला। यह भारत का इन एशियाई खेलों में 31वां पदक है। वहीं, स्क्वैश में दूसरा पदक है। इससे पहले जोशना चिनप्पा और सेंथिलकुमार ने मिक्स्ड डबल्स में कांस्य जीता था। अब कुछ देर में अनाहत सिंह महिला एकल के फाइनल में उतरेंगी। उनसे स्वर्ण की उम्मीदें होंगी।

भारत के एशियन गेम्स 2026 में पदक

खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
भारत 4 13 14 31
एथलेटिक्स 0 4 4 8
बैडमिंटन 0 0 1 1
क्रिकेट 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
मिश्रित मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
निशानेबाजी 1 6 4 11
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वैश 0 1 1 2
टेबल टेनिस 0 0 1 1
भारोत्तोलन 0 1 0 1
वुशू 0 1 0 1

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल:’साधुओं का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी सरकार’; भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी का बयान – Suvendu Adhikari Says Bengal Government Will Jail Those Who Insult Monks At Bhagavad Gita Event

पीसीआई वैकेंसी 2026:प्रेस काउंसिल में निकली एएसओ की शानदार भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन; जान लें जरूरी शर्तें – Press Council Of India Aso Recruitment 2026: Check Eligibility, Age Limit And Application Details

यूपी:प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर पर 72 देशों की नजर, ट्रेड शो में रक्षा उत्पादन की क्षमता का हो रहा प्रदर्शन – Up: 72 Countries Eye The State’s Defense Corridor, Showcasing Defense Production Capabilities At The Trade Sh

ट्रॉफी पहले, रिकॉर्ड बाद में:2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्या बोले कोहली? फाइनल को लेकर विराट ने बताया अपना सपना – Virat Kohli Reveals His World Cup Final Dream, Wants To Play Match-winning Knock For India

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:महिपाल की गवाही से खुल सकते हैं कई राज, 36,039 पन्नों के आरोप पत्र हुए हैं दाखिल – Mahipal Testimony In Ram Mandir Offering Theft Case Could Reveal Several Secrets

असम:पुलिस ने आशुतोष रांका को हिरासत में लिया; अभिजीत दीपके का आरोप- वकीलों को मिलने नहीं दिया जा रहा – Assam Police Detained Cjp Leader Ashutosh Ranka And Company Abhijit Dipke Alleges

Leave a Comment